अनुराग ठाकुर बोले: ‘तुष्टीकरण से ग्रस्त है भूपेश सरकार, PM मोदी ने धान खरीदी के लिए राज्य को दिए 1 लाख करोड़’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना है, उसके पीछे का कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता राशि दी है। एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। यहां के किसानों के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा धान की खरीदी के लिए उपलब्ध करवाए हैं। वहीं दूसरी ओर जनता परेशान सांप्रदायिक तुष्टिकरण से परेशान हैं। ऐसा लगता है कि यहां की सरकार तुष्टीकरण से ग्रस्त है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर देशभर में कहीं भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है। यहां की सरकार दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के लिए एटीएम बन गई है। यहां कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में भू-पे करो। भू-पे करो का मतलब साफ है ऑल टाइम मनी। ये सब पैसा अगर कांग्रेस को जाता है, तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भ्रष्टाचार से जाता है। चाहे वो खनन माफिया हो, शराब माफिया हो, तबादला माफिया हो, इन माफियाओं से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति पाना चाहती है। इसके पूर्व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायपुर के एक होटल में भू-पे एप लॉन्च कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Leave a Reply

Next Post

तेलंगाना: 'सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे', राहुल गांधी का आश्वासन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय