छत्तीसगढ़ की चर्च में तोड़फोड़ के विरोध में रांची की सड़कों पर प्रदर्शन, JCYA ने की सरकार से मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 16 जनवरी 2023। झारखंड में हाल के दिनों में ईसाइयों पर कई कथित हमले की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एक चर्च में तोड़फोड़ भी की गई थी। इन सब घटनाओं के विरोध में रविवार को रांची में ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘चर्चों पर हमले बंद करो’ और ‘धर्म के नाम पर बांटना बंद करो’ जैसे नारे भी लगाए। जानकारी के मुताबिक, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (JCYA) के तत्वावधान में पुरुषों और महिलाओं ने रांची में जीईएल चर्च परिसर से मोराबादी मैदान तक रैली निकाली। इस दौरान विरोधियों ने तख्तियां भी पकड़ रखी थीं, जिसपर ‘चर्चों पर हमले बंद करो’ जैसे संदेश लिखे थे। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले महीने झारखंड के गढ़वा जिले में क्रिसमस की तैयारी के दौरान समुदाय के कुछ लोगों को निशाना बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार से राज्य में शांति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। इस रैली में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने भी हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में कुछ ताकतें देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं। हमारी रैली ऐसी ताकतों के खिलाफ है। वहीं, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने बताया कि रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईसाइयों पर हमले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना था। हम दोनों राज्यों की सरकारों से शांति सुनिश्चित करने और समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की घटना में जांच की प्रगति बहुत धीमी है और बहुत कम दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि दो जनवरी को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर शहर में एक कथित धर्म परिवर्तन के संबंध में आदिवासियों के विरोध के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान एक आईपीएस अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर हमला करके घायल कर दिया गया था। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य का ख्याल- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार-भाटापारा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य पर अधिक जोर देते हुए कहा कि मां ही जीवन की पहली गुरु होती है। उनका सिखाया […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज