कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; आठ और पांच लाख का था इनाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 16 अप्रैल 2025। कोंडागांव व नारायणपुर सीमा से लगे किलम -बरगुम गांव में सोमवार की शाम को पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। वहीं, घटनास्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया। मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त हो गई, जिनके ऊपर आठ व पांच लाख का इनाम घोषित था। जिला कोंडागांव व नारायणपुर के सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में पुलिस जवानों को जंगलों में नक्सलियों के आने की सूचना के साथ ही बैठक लिए जाने की सूचना मिली। कोंडागांव डीआरजी, बस्तर फाइटर टीम नक्सलियों की खोज में निकली थी। अभियान के दौरान 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों के द्वारा रात में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद किए हैं।

मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर का खूंखार नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। मारे गए नक्सलियों पर 8 लाख एवं 5 लाख करीब 13 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं नक्सली सामग्री बरामद हुआ है। इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर जल्द ही अधिकारी और खुलासा कर सकते हैं। आईजीपी बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और बहादुरी से इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सपा ने बनाई चुनावी रणनीति, एक बूथ पर रहेंगे पांच सक्रिय कार्यकर्ता; हाईकमान ने दिए निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 16 अप्रैल 2025। सपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत एक बूथ पर पांच सक्रिय यूथ तैनात करने की योजना बनाई है। इसके लिए हर जिले में अभियान चलाया जाएगा। हाईकमान की ओर से सभी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव