बागेश्वर धाम का ‘दिव्य दरबार’: महाराष्ट्र पुलिस ने दी चेतावनी, कहा- धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 मार्च 2023। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड में बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच, आयोजकों को महाराष्ट्र पुलिस ने CrPC-149 का नोटिस पकड़ा दिया है। चेतावनी भी दी है कि कार्यक्रम के आयोजक इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें। जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ठाणे में दो दिवसीय कार्यक्रम कर रहे हैं। इसे दिव्य दरबार नाम दिया गया है। इस आयोजन का महाराष्ट्र के अंधविश्वास विरोधी संगठन और विपक्षी के कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। 

नोटिस में पुलिस ने क्या कहा? 
मीरा रोड पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में कहा गया है कि, ‘कार्यक्रम में लोगों की भारी उम्मीद उमड़ सकती है ऐसे में वहां की कानून व्यवस्था बनाए रखना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से ऐसी कोई बयानबाजी न की जाए जिससे कि लोगों की भावना आहत हो, इसका भी ख्याल आयोजकों को रखना होगा।’ 

कई संगठन कर रहे विरोध
पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी इस आयोजन के खिलाफ पुलिस को चिट्ठी लिखी है। एनसीपी विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले का प्रवचन महाराष्ट्र में हो रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने भी निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि धार्मिक नेता को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए। कांग्रेस नेता ने उन पर तुकाराम महाराज का अपमान करने और उनके लाखों भक्तों को नाराज करने का आरोप लगाया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 
शनिवार को अपने कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री ने विरोध करने वालों पर निशाना साधा। कहा कि धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पूरे भारत को भगवान राम का भरत बनाया जाएगा। मुझे पता है कि वे मुझे नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।’

कार्यक्रम में 36 महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई 
कार्यक्रम के दौरान 36 महिलाओं के सोने की चेन चोरी हो गई। महिलाओं ने मामले में मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। सई विरार पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, सत्संग के दौरान इन महिलाओं के सोने की चेन चोरी हुई है। इसका कुल मूल्य 4.87 लाख रुपये है। 

Leave a Reply

Next Post

शाहिद कपूर की "कबीर सिंह" के लिए संजीव जयसवाल ने क्यों किया इंकार?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मार्च 2023। कहा जाता है कि न कहना सबसे मुश्किल काम है लेकिन जिस इंसान में एक बार मना करने की हिम्मत आ जाती है, उसे उसका लाभ आगे चलकर मिलता है। रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म अटैक ऑफ 26/11″ में मुख्य खलनायक की भूमिका […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज