धमकी भरा खत: ‘झारखंड में काम करना है तो सेटिंग करनी होगी’, कोल ट्रांसपोर्ट दफ्तर में फायरिंग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 01 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक कोल ट्रांसपोर्टिंग  कंपनी के दफ्तर में फायरिंग कर दी। गोली दफ्तर के गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। बदमाशों ने एक धमकी भरा खत भी फेंका है। इसमें झारखंड में माइनिंग का काम करने के लिए बदमाश से सेटिंग करने की चेतावनी दी गई है। लेटर फेंकने वाले बदमाश ने खुद को अमन साहू गैंग का सदस्य बताया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में कोल ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी आरकेटीसी का दफ्तर है। देर शाम करीब 7 बजे कुछ कर्मचारी अंदर बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पहुंचा और गेट के सामने खड़े होकर फायरिंग कर दी। गोली मेन गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। फायरिंग होते ही कंपनी सहित आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
सूचना मिलने पर सीएसपी योगेश साहू, कोतवाली थाना प्रभारी रूपा शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। बाइक काफी पुरानी थी और उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हालांकि युवक का चेहरा देखे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन सुबह तक बदमाश का पता नहीं चल सका है। 

पत्र में खुद को बताया अमन साहू गैंग का सदस्य
पुलिस को तलाशी के दौरान दफ्तर में धमकी भरा खत भी मिला है। खत कंप्यूटर से टाइप कर लिखा है। खत लिखने वाले ने खुद को अमन साहू गैंग का सदस्य मयंक सिंह बताया है। खत में लिखा गया है कि झारखंड के बाहर के जितने भी कोयला माफिया हैं, जो अपना साम्राज्य चला रहा हैं, आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग मैनेज नहीं करने का परिणाम है। ये अंतिम चेतावनी है। गैंग का नजरअंदाज करने का परिणाम मौत होगा। झारखंड में काम करना है तो सैटलमेंट करना होगा। 

कोयला कारोबार से जुड़ा विवाद होने की आशंका
सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि मामला कोयला कारोबार से जुड़ा होने की आशंका है। झारखंड से माइनिंग को लेकर कंपनी से विवाद का कोई मामला है। इससे पहले भी दूसरे जिले में भी कंपनी के दफ्तर में आठ-नौ माह पहले गोलीकांड की घटना हो चुकी है। सीमा से लगे हुए जिलों में भी चेकिंग की गई है। जो सीसीटीवी फुटेज मिला है, उससे अभी बाइक क्लीयर नहीं है। बाकी जगह लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

टी20 रैंकिंग में भारतीय महिला टीम ने बरकरार रखा चौथा स्थान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2022। भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही