इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करने जा रही अमेजन, 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। ट्विटर, गूगल, फेसबुक, पेप्सिको के बाद अब अमेजन भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। कम्प्यूटर वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में अमेजन करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दिग्गज कंपनी अपने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को बाहर करने पर करने पर विचार कर रही है, जिसमें डिस्ट्रिब्यूशन वर्कर, कॉर्पोरेट एक्सक्यूटिव और तकनीकी स्टाफ शामिल हो सकता है।  पिछले महीने जारी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अमेजन करीब 10 हजार कर्मचारियों को बाहर कर सकती है, जो तकनीकी कंपनियों के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। हालांकि, अब सामने आया है कि कंपनी दोगुना कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। सूत्रों की मानें तो अमेजन कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने अपने मैनेजर्स से कर्मचारियों की परफार्मेंस से जुड़ी रिपोर्ट तलब की है।

24 घंटे का नोटिस और कर्मचारी बाहर
सूत्रों का कहना है कि कंपनी के अनुबंधों के अनुसार अमेजन अपने बर्खास्त किए जाने वाले कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और अतिरिक्त भत्ता देकर बाहर का रास्ता दिखा देगी। बता दें, कोरोना महामारी के दौरान अमेजन की ओर से कर्मचारियों की ओवर-हायरिंग की गई थी। अब कॉस्ट कटिंग के तहत इन उपायों को लागू किया जा रहा है। 

पेप्सिको में भी छंटनी
इससे पहले दिग्गज कंपनी पेप्सिको में भी 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पेप्सिको इंक अपने न्यूयॉर्क हेड ऑफिस के स्नैक और बेवरेज इकाइयों से जुड़े 100 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने यह निर्णय संगठन को सरल बनाने के इरादे से किया है।  

Leave a Reply

Next Post

सहवाग का तंज, बोले- क्रिप्टो से भी तेज गिर रही टीम इंडिया..., वेंकटेश ने कहा- बड़े बदलाव की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी अच्छे अंदाज में करेगी। हालांकि, अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में कुछ खास […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही