इंग्लैंड के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाला दूसरा देश बना भारत; टी20 में लगातार आठवां मुकाबला भी जीता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का जीत का सिलसिला बरकरार है। टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। टीम इंडिया की यह इस संस्करण में चौथी जीत रही। गुरुवार को भारत के 181 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पारी 134 रन पर सिमट गई थी। राशिद खान की टीम के खिलाफ इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की टीम 2022 में बनाए गए एक रिकॉर्ड को भी तोड़ने की दहलीज पर है अफगानिस्तान के सभी विकेट कैच आउट के रूप में गिरे। यह टी20 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार है जब किसी टीम के 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे हों। पहली बार भी अफगानिस्तान के खिलाफ ही ऐसा हुआ था। 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने पर्थ में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को कैच आउट कर पवेलियन भेजा था। अब भारत इंग्लैंड के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम है। ब्रिजटाउन में भारतीय गेंदबाजों का अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था।

टीम इंडिया की लगातार आठवीं टी20 जीत

वहीं, टीम इंडिया की टी20 में लगातार आठवीं जीत रही है। भारत का यह जीत का सिलसिला दिसंबर 2023 से चला आ रहा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम ने लगातार सबसे ज्यादा मैच नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 के बीच जीते हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार 12 टी20 मैच जीते थे। वहीं, जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच भारतीय टीम ने लगातार नौ टी20 मैच जीते थे। रोहित शर्मा अगर अगले दो मैच जीतते हैं तो नौ मैचों को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, अगर भारतीय टीम फाइनल भी जीतने में कामयाब रहती है तो लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेगी।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया और सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। सूर्या ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। जवाब में बुमराह और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में अफगानिस्तान को 134 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

सरकार-विपक्ष में टकराव से होगा नई लोकसभा का आगाज, पेपर लीक पर एकजुट होकर घेरने की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 जून 2024। नई लोकसभा की शुरुआत सरकार और विपक्ष के बीच टकराव से शुरू होगी। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में विपक्ष ने पेपर लीक सहित कई दूसरे मुद्दों पर एकजुट हो कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप