सरकार-विपक्ष में टकराव से होगा नई लोकसभा का आगाज, पेपर लीक पर एकजुट होकर घेरने की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 जून 2024। नई लोकसभा की शुरुआत सरकार और विपक्ष के बीच टकराव से शुरू होगी। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में विपक्ष ने पेपर लीक सहित कई दूसरे मुद्दों पर एकजुट हो कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष ने प्रोटेम स्पीकर के पद पर भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब के नियुक्ति को परंपरा की अनदेखी और टकराव मोल लेने की मानसिकता करार दिया है।

पहले दिन प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर उठेगा सवाल
विपक्ष की योजना सोमवार को प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाने की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस आशय का संकेत देते हुए कहा कि नियुक्ति मामले में वरिष्ठता और परंपरा का उल्लंघन कर सरकार ने पहले ही दिन से टकराव मोल लेने का इरादा जाहिर किया है। नई लोकसभा में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और वीरेंद्र कुमार सबसे वरिष्ठ हैं। दोनों का यह आठवां कार्यकाल है। चूंकि वीरेंद्र मंत्री बन चुके हैं, ऐसे मं यह जिम्मेदारी सुरेश को दी जानी चाहिए थी। सरकार ने जिन भर्तृहरि महताब को यह जिम्मेदारी दी है, उनका बतौर सांसद यह सातवां कार्यकाल है।

अभिभाषण पर चर्चा के दिन भी हंगामे के आसार

विपक्ष की रणनीति 28 जून को अभिभाषण पर चर्चा के दिन नीट यूजी और यूजीसी नेट के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में बहस की मांग करने की है। इंडी गठबंधन में शामिल दल इस दिन दोनों सदनों में कार्यस्थगत प्रस्ताव ला कर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेंगे। जबकि सरकार की योजना इस विषय पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले मानसून सत्र में चर्चा कराने की है।

नड्डा होंगे राज्यसभा में सदन के नेता
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जल्द ही एक और नई जिम्मेदारी मिलेगी। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता बनाने का फैसला किया है। इस आशय की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि पीयूष गोयल ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें बीती सरकार की तरह ही इस सरकार में भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। नड्डा के पास वर्तमान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।  इसके अलावा उनके पास भाजपा अध्यक्ष पद का भी दायित्व है। बतौर अध्यक्ष उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव: 20 अगस्त तक तैयार होगी मतदाता सूची; महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में चुनाव की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 जून 2024। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को बताया कि इन राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित मतदान केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया 25 जून से शुरू […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज