पेंड्रा सड़क हादसा : मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सीएम साय ने की घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

बता दें कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल पार कर रही महिला से टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी थी. घटना में टक्कर से महिला की मौत हुई थी. वहीं कार सवार मृतक बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की मौत हो गई. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

नवरात्र के दौरान शराब सस्ती कर 67 नई दुकान खोल कर शराब की नदियां बहाने जा रही साय सरकार

शेयर करेसस्ती सिलेंडर देने के बजाय सस्ती शराब बेच रही है सरकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ सरकार शराब में सेस भी कम कर रही है और दरे भी घटा रही है, सरकार द्वारा घोषित नई […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत