दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा ये भारतीय स्टार खिलाड़ी, बुमराह को भी लेकर आई बड़ी अपडेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। पीठ की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिससे टीम प्रबंधन के उनके टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम उठाने की संभावना नहीं है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा और देखना होगा कि अय्यर टीम से जुड़ते हैं या नहीं। अय्यर ने बेंगलुरू में एनसीए में ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम के कुछ वीडियो पोस्ट किये थे जिसमें वह ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ थे. अय्यर ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के मानदंड के अनुसार उन्हें कम से कम एक घरेलू मैच खेलना जरूरी होगा।

इसलिए अय्यर को सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है क्योंकि इसमें उन्हें 90 ओवरों के लिए क्षेत्ररक्षण करना होगा और लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति एक से पांच मार्च तक मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मैच के लिए अय्यर को फिटनेस साबित करने के लिये शेष भारत टीम में शामिल करती है या नहीं. चयन समिति ने रविंद्र जडेजा को फिटनेस साबित करने के लिये रणजी ट्राफी मैच खेलने के लिए कहा था।

वहीं जसप्रीत बुमराह  की ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ से उबरने की प्रक्रिया काफी धीमी रही है जिससे भारतीय टीम प्रबंधन चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन वनडे में उन्हें खिलने का जोखिम नहीं उठायेंगे. बुमराह की जरूरत लंदन के ओवल में सात से 11 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हो सकती है और साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी उनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी।

इसलिए पूरी संभावना है कि बुमराह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए वापसी करेंगे जहां उनके कार्यभार पर नजर रखी जाएगी. पहले टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जडेजा शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र के लिए जामथा के वीसीए स्टेडियम में नेट में दिखे. जडेजा के साथ सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी थे. पुजारा फिरोजशाह कोटला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जिला कांग्रेस कार्यालय मे पं.शयामचरण शुक्ल जी के पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि

शेयर करेकश्मीर के पुलवामा मे हुए आतंकी हमलो मे शहीदों को श्रद्धांजलि दिये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 फरवरी 2023। जिला कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा जिला कार्यालय रायपुर गांधी मैदान परिसर मे अविभाजित मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री श्यामाचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान