अब रेलवे लाइन से जुड़ेगा बीजापुर: केंद्र ने दी कोरबा-अंबिकापुर रेलवे लाइन को मंजूरी, सीएम साय ने दी खुशखबरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अगस्त 2024। बीजेपी की सरकार में छत्तीसगढ़ में खुशखबरी का दौर जारी है। जल्द ही सुदूर आदिवासी जिला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा। केंद्र सरकार ने कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। इस आशय की जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्टीट कर लिखा कि विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरियों का दौर जारी अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंजूरी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फायदे साफ नजर आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा। @RailMinIndia ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंजूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री  @narendramodi और रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

Leave a Reply

Next Post

चंपई सोरेन के भाजपा में आने की अटकलों पर पार्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 17 अगस्त 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत पार्टी के कई विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड