ताज़ा मांस और रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स वाली कंपनी करेगी पब्लिक एंट्री

admin
शेयर करे

26 सितंबर से खुलेगा डीएसएम फ्रेश फूड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 सितंबर 2025। डीएसएम फ्रेश फूड लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को खोलने जा रही है, जो मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने प्रत्येक ₹10 अंकित मूल्य वाले शेयर का प्राइस बैंड ₹96 से ₹101 निर्धारित किया है। यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है। नियमानुसार, नेट इश्यू का अधिकतम 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों को आवंटित होगा। कंपनी चाहें तो योग्य संस्थागत खरीदारों के हिस्से का 60% तक एंकर निवेशकों को दे सकती है, जिसमें से एक-तिहाई भाग घरेलू म्यूचुअल फंड्स को मिलेगा। यदि एंकर पोर्शन पूरा सब्सक्राइब नहीं होता है, तो बचा हुआ स्टॉक QIB हिस्से में जोड़ दिया जाएगा।

नेट ऑफर का कम से कम 15% हिस्सा नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसमें आवेदन आकार के अनुसार दो श्रेणियां होंगी – ₹10 लाख तक और ₹10 लाख से अधिक। यदि किसी श्रेणी में आवंटन अधूरा रहता है, तो उसे दूसरी श्रेणी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विकास और विस्तार योजनाओं में करेगी। इसमें ₹25 करोड़ कार्यशील पूंजी, ₹15 करोड़ मार्केटिंग खर्च, ₹11 करोड़ पूंजीगत व्यय और ₹3 करोड़ अधिग्रहण व अकार्बनिक वृद्धि अवसरों के लिए लगाए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में जाएगी।

2015 में स्थापित, डीएसएम फ्रेश फूड लिमिटेड (ब्रांड नाम ज़ेपफ्रेश) भारत की अग्रणी ओम्नीचैनल रिटेलर कंपनी है। यह उपभोक्ताओं और होरेका पार्टनर्स (होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग) को ताज़ा मांस, सीफ़ूड और रेडी-टू-कुक/ईट उत्पाद उपलब्ध कराती है।

Leave a Reply

Next Post

सात्विक ग्रीन एनर्जी ओडिशा में 4जी डबलिउ सौर प्लांट के लिए जुटाएगी फंडिंग

शेयर करेसात्विक ग्रीन एनर्जी का ₹900 करोड़ आईपीओ 19 सितंबर से (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 सितंबर 2025। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश  शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को लॉन्च कर रही है। इस निर्गम का कुल आकार लगभग ₹900 करोड़ है। इसमें ₹700 करोड़ का फ्रेश […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट