चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के बाद तेजस्वी का दावा, कहा- पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 अप्रैल 2024। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के बाद सियासत तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं है। हमने कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। बिहार की जनता के लिए इनलोगों ने (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) कुछ नहीं किया है। बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में है और दूसरा अपराध में है। इन लोगों ने 17 साल में कुछ नहीं किया। हमने 17 महीने में कर दिखाया है। 

पहले दिन ही इनकी फिल्म फ्लॉप हो गई
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में कुछ और कहा था, वह पूरा नहीं हो पाया। 2019 में जो वादा किया, वह भी पूरा नहीं हो पाया। 2024 में 400 पार कर रहे थे लेकिन पहले दिन ही इनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। जनता ऊब चुकी है इनके जुमलोंं और झूठे वादों से। इस बाद तो अद्भुत है। इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का जिक्र तक नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं में से किसी ने भी विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग नहीं की। 

अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो…
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो विशेष राज्य का दर्जा के साथ विशेष पैकेज भी देंगे। विशेष पैकेज के तहत एक लाख 60 हजार करोड़ दिया जाएगा। यानी एक लोकसभा के लिए चार हजार करोड़ रुपये दिया जाएगा। हमलोग जानते हैं बिहार में किस चीज की जरूरत है। 17 महीने में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। जनता भी जान चुकी है। इस बार का चुनाव लोकल मुद्दों पर हो रहा है। लोकल मुद्दा बिहार में हावी है। इसपर ही लोकसभा चुनाव हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न; बस्तर में 67.56 प्रतिशत मतदान, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर/रायपुर 20 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। बस्तर लोकसभा सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम वोटिंग हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब