महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

admin
शेयर करे

खाकी की हुंकार और नारी शक्ति का जज़्बा दिखाता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम

देशभक्ति, साहस और संघर्ष से गूंजा ‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 मई 2026। देशभक्ति, साहस, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का यह जोशीला गीत महिला पुलिस बल के साहस, समर्पण और खाकी के सम्मान को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका रीयल लाइफ़ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद निभा रही हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी एंथम को और भी वास्तविक और प्रेरणादायक बना देती है।

गीत की शुरुआत वीर रस से भरी पंक्तियों के साथ होती है, जो हर भारतीय के भीतर देशभक्ति और सम्मान की भावना जगाती हैं। एंथम में सिमाला प्रसाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखाई देती हैं, वहीं लापता लड़कियों के पोस्टर और लगातार छापेमारी के दृश्य फिल्म के गंभीर सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि ज़रीना वहाब और अश्विनी कालसेकर महिला संघर्ष और भावनात्मक दृश्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

निर्देशक ज़ैगम इमाम ने इस एंथम को महिला शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित बताया है। एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’

शेयर करेकॉमेडी, ड्रामा और देसी तड़के से भरपूर है ‘रजनी की बारात’ प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मई 2026। देसी माहौल, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और भरपूर कॉमेडी से सजी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर रिलीज होते […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत