देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवरिया 02 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की  बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। हालांकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है। जहां 3 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते आज सुबह दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने  झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या
आपको बता दें कि घटना के बाद से फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एक साथ 6 लोगों की हत्या से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को यहां उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट