राज्यसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल, सरकार बोली- लॉकडाउन में 1 करोड़ मजदूर घर लौटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना संकट काल में प्रवासी मजदूरों की स्थिति काफी सुर्खियों में रही थी। बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से संसद में इस मसले पर जवाब दिया गया। एक सवाल के जवाब में सरकार ने माना है कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के वक्त करीब एक करोड़ लोग घर पहुंचे थे।

दरअसल, राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की ओर से सवाल पूछा गया कि कोरोना संकट की वजह से असंगठित क्षेत्र में कितने मजदूर बेरोजगार हुए, सरकार के पास इसका आधिकारिक आंकड़ा क्या है?

इस सवाल के जवाब में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की ओर से जवाब दिया गया है कि यह वास्तव में चिंता का विषय है, हम लोगों ने जो जानकारी इकट्ठा की है उसके मुताबिक दूसरे राज्यों से गृह राज्यों में आने का काम एक करोड़ मजदूरों ने किया है. इनमें से अधिकांश वापस भी लौट गए हैं, बाकी भी स्थान पा रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना काल के वक्त मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था। अचानक लॉकडाउन लगने के कारण लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपनी-अपनी जगह पर फंस गए थे. इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर ही पैदल निकल गए थे।

हालांकि, लंबे वक्त के बाद भारत सरकार की ओर से अलग-अलग इलाकों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। जिनमें प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों में भेजा गया था। मौजूदा वक्त में काफी बड़ी संख्या में मजदूर वापस अपने काम वाली जगह पर पहुंच गए हैं।

तब प्रवासी मजदूरों के मसले पर जमकर राजनीति हुई थी, विपक्ष की ओर से सरकार को घेरा गया था। साथ ही बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त भी ये जमकर उठा था।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में 10 महीने बाद थमा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं

शेयर करेदिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी 10 महीने बाद कोरोना से नहीं हुई कोई मौत केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना से जंग के मोर्चे पर मंगलवार को दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर आई। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान