दिल्ली में 10 महीने बाद थमा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी 10 महीने बाद कोरोना से नहीं हुई कोई मौत

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 10 फरवरी 2021। कोरोना से जंग के मोर्चे पर मंगलवार को दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर आई। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। 10 महीने बाद दिल्ली में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमा है। हालांकि राजधानी में कोरोना के 100 नए मामले आज भी रिपोर्ट हुए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने को लेकर खुशी जताई। केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्लीवासियों के लिए सुखद समाचार, आज कोरोना की वजह से दिल्ली में एक भी मौत नहीं हुई। दिल्लीवासियों को बधाई, कोरोना के केस भी कम हो चुके हैं, वैक्सीन अभियान तेज़ी से चल रहा है। दिल्लीवालों ने कोरोना के खिलाफ बहुत कठिन लड़ाई लड़ी। हमें अब भी पूरी सावधानी बरतनी है।’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से किसी की मौत नहीं होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सामूहिक इच्छाशक्ति की वजह से यह संभव हुआ, दिल्ली के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को इसके लिए बधाई।

आपको बता दें कि राजधानी में आज भी कोरोना के 100 नए मामले रिपोर्ट हुए, जिसके बाद कुल केस 6,36,260 हो गए हैं। अब तक कुल 10,882 की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का चार दिवसीय दौरा कार्यक्रम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 10 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 11 फरवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे रायपुर से सरायपाली जिला महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे सरायपाली पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे सरायपाली से जशपुर के लिये रवाना होंगे।  12 […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन