मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान को दी गई अंतिम सलामी, गृहग्राम भेजा गया पार्थिव शरीर, परिजनों का बुरा हाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 04 मार्च 2024। कांकेर में कल जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के तहत हिदूर के जंगलों में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के एक जवान रमेश कुरेठी बलिदान हो गये। जवान का पार्थिव शरीर पखांजूर लाया गया, इस दौरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में पंखाजूर थाने में पुलिस द्वारा जवान को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम संगम भेजा गया। इस दौरान जवान के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नक्सल ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं।  कल जो मुठभेड़ हुई उसमें बस्तर फाइटर के एक जवान का बलिदान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय मे नक्सल खात्मे के लिए मुहिम तेज की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

इसरो के प्रमुख एस.सोमनाथ को हुआ कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला था पता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को उस दिन कैंसर का पता चला था जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान सोमनाथ ने बताया कि उस दिन उन्हें स्कैनिंग में कैंसर का पता […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज