शिवपुरी के लक्ष्मीपूरा गांव में जिंदा जलने से तीन की मौत, दादा और दो पोतियों पर गिरा जलता हुआ छप्पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिवपुरी 22 दिसंबर 2024। झोपड़ी में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। जलता हुआ छप्पर दादा और दो पोतियों पर गिर गया। घटना लक्ष्मीपूरा गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा पंचायत के लक्ष्मीपूरा गांव की घटना है। यहां रहने वाले वासुदेव और उसकी पत्नी रूकमणी किसी रिश्तेदार की गमी में शामिल होने धौलपुर गए हुए थे। वासुदेव उसकी तीन बेटी अनुष्का, संध्या और ज्योति को अपने पिता हजारी के पास छोड़ गया था। 65 साल का बुजुर्ग हजारी बंजारा अपनी दो पोती संध्या 5 साल ज्योति 4 साल और अनुष्का 7 साल के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी 11 बजे के लगभग झोपड़े में आग भड़क गई।

बताया गया है कि हजारी बंजारा के साथ संध्या और अनुष्का सो रही थी, वही ज्योति अलग पलंग पर सो रही थी। झोपड़ी में आग लगते ही ज्योति की आंख खुल गई, इसके बाद वह जैसे-तैसे झोपड़ी से बाहर निकल गई थी, लेकिन संध्या-अनुष्का और उसके दादा हजारी झोपड़ी में ही फंसकर रह गए थे।

ज्योति ने पड़ोस में रह रहे रहे अपने चाचा को जीतेन्द्र बंजारा को आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में सिंघल फेस से पानी की मोटर से पानी डाला गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस सहित एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव नियम में बदलाव पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, खरगे बोले- यह सरकार की सोची समझी साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सार्वजनिक निरीक्षण को रोकने के लिए चुनाव नियम में किए गए बदलाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग की संस्थागत अखंडता को नष्ट करना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप