ये 5 योगा मुद्राएं देगी सेहत को ढेरों फायदे, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बिलासपुर 25 अक्टूबर 2023। योग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग आसन कई तरह के होते हैं जिन्हें यदि नियमित रुप से किया जाए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है शरीर में लचीलापन बढ़ता है और सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आसनों की तरह मुद्राओं का भी खास महत्व बताया गया है। मेडिटेशन के दौरान ही इन मुद्राओं का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आज आपको कुछ ऐसी मुद्राएं बताते हैं जो आपके शरीर को ढेरों फायदे देगी।

वायु मुद्रा 

यह मुद्रा शरीर में वायु तत्व को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है। इस मुद्रा के अभ्यास से पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी यह मुद्रा बेहद उपयोगी मानी जाती है। इसका अभ्यास करने से हार्मोन नियंत्रण रहते हैं जिससे त्वचा, नाखून और बाल से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। गर्दन की अकड़न दूर करने में भी वायु मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। 

वरुण मुद्रा 

यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह मुद्रा आपके लिए फायदेमदं हो सकती है। यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बैलेंस करने और पेट के अल्सर का जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित वरुण मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और शरीर बीमारियों से दूर होता है। यह मुद्रा शरीर में से खून साफ करने में मदद करती है। 

ज्ञान मुद्रा 

हर उम्र के वर्ग के लिए यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। मुख्यतौर पर बुजुर्गों के लिए इस मुद्रा का अभ्यास करने से फायदा होता है। इससे उनकी ऊर्जा केंद्रित होती है। इसके अलावा एकाग्रता और मानसिक क्षमता बेहतर बनाने में भी यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह याददाश्त को केंद्रित करने में भी मदद करती है। इससे आपकी एकाग्रता और मानसिक क्षमता बेहतर होती है। योगियों के अनुसार, ज्ञान मुद्रा से मन का डर दूर होता है और सुरक्षात्मक भावना भी प्रबल होती है। 

प्राण मुद्रा 

यह सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदे मंद होती है। नियमित रुप से मुद्रा का अभ्यास करने से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा जिनकी आंखें कमजोर, शरीर में ऐंठन, पैरों में दर्द और ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं होता उनके लिए भी यह मुद्रा बेहद लाभकारी होती है। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देती है और हृदय की कार्यप्रणाली सुधारती है। 

अग्नि मुद्रा 

इस मुद्रा का अभ्यास करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा नियमित इस मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर में मौजूद पृथ्वी तत्व खत्म होता है और अग्नि तत्व बढ़ता है। नियमि अग्नि मुद्रा के अभ्यास से डिप्रेशन, थायराइड ग्लैंड, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, बुखार और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। डायबिटीज से जूझ रहे रोगियों के लिए यह मुद्रा बेहद लाभकारी मानी जाती है। 

Leave a Reply

Next Post

बदलते मौसम में पीएं गुड़ की चाय, मिलते हैं बेशुमार फायदे

शेयर करेबिलासपुर 25 अक्टूबर 2023। बदलते मौसम में लोग सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां का शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे और घर बैठे ही immunity स्ट्रांग होगी, अगर बस आप चाय में ये एक चीज डाल लेंगी। हम बात […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान