जिला स्तरीय फ्री बीइंग मी वर्कशॉप का आयोजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सूरजपुर 21 फरवरी 2021। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (सेंट्रल रीजन) पंचमढ़ी (म0प्र0) के द्वारा फ्री बीइंग मी वर्कशॉप का आयोजन छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में किया जा रहा है। जिसके परिपालन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के पत्रानुसार जिला संघ सूरजपुर के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र कोटेया, विकास खण्ड प्रतापपुर में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उदघाट्न मुख्य अतिथि माननीय कुमार सिंह देव(संरक्षक स्काउट गाइड विकास खण्ड प्रतापपुर), अध्यक्षता नरेंद्र गर्ग (स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष सूरजपुर),विशिष्ट अतिथि दुर्गा शंकर दीक्षित (स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त सूरजपुर) के द्वारा किया गया। फ्री बीइंग मी स्वयं बनने की आजादी इस कार्यक्रम में स्काउट और गाइड छात्रों के अंदर शारीरिक आत्मविश्वास तथा आत्मसम्मान के माध्यम से समर्थ बनाना है।

इस शैक्षिक वर्कशॉप में भाग लेने से बच्चों को उनका शारीरिक आत्मविश्वास तथा सुंदरता के विचारों से परिचय कराया जाएगा। इस विचारों के साथ जब वे बड़े हो जाएंगे तब उनके जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव बना रहेगा। जिला संगठन आयुक्त बलभद्र देवांगन ने कहा इस फ्री बीइंग मी वर्कशॉप में छात्रों और सहयोगियों को दिखाता है कि खूबसूरत बनने का सिर्फ एक ही मार्ग नहीं है,औऱ जो आपके भीतर है वही अधिक महत्वपूर्ण होता है। उसके साथ ही साथ स्काउट गाइड छात्रों के अंदर जीवन जीने की कला का ज्ञान सिखाती है। इस कार्यक्रम में बताया जाता है कि समाज सुंदरता की एक सीमित और अवास्तविक परिभाषा का निर्माण करता है, इसके सहयोगियों को इस परिभाषा की सत्यता को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे बच्चे समझ जाते है कि सुंदर दिखने का केवल एक ही तरीका नहीं हो सकता इसी कारण वे इन काल्पनिक बातों को अस्वीकार कर सकते हैं।

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सूरजपुर के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने कहा इस प्रकार के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजनों से स्काउट गाइड छात्रों जो यहां बहुत उम्मीद लेकर जुड़ते हैं, उनको उन गतिविधियों की शिक्षा दी जाती है जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास आती है।

इस कार्यक्रम में विद्यासागर (शक्कर कारखाना अध्यक्ष),मुकेश गर्ग, एम0 एस0 ध्रुवे (सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी),राकेश मोहन मिश्रा (प्रभारी साक्षर भारत कार्यक्रम), डी0 राम (प्रधान पाठक मा0 शा0 कोटेया), मुन्नी आयम(सरपंच ग्राम पंचायत कोटेया), के0 आर0 सांडे(प्राचार्य गोविंदपुर),कुमेश्वर राजवाड़े, स्काउट गाइड के प्रभारी रामदत्त पटेल, (सूरजपुर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट),प्रेम सिंधु मिश्रा प्रतापपुर विकास खण्ड सचिव, उमेश कुमार गुर्जर जिला सचिव, गोवर्धन सिंह (मास्टर ट्रेनर),मीना राजवाड़े(मास्टर ट्रेनर रेंजर लीडर), विनय कुमार तिवारी(प्रशिक्षक), लक्ष्मी निषाद (प्रशिक्षक), गुलाब देवांगन प्रभारी, अमरदीप तिर्की, निर्मला रेनू खलखो, एवं जिले के 50 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर के छात्र छात्राएं उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्टरी में धमाके के साथ लगी आग,15 किमी के दायरे में सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज, 24 लोग घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भरूच 23 फरवरी 2021।  गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के झगड़िया स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई। धमाके और आग की चपेट में आने से कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं। बताया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप