‘वाराणसी’ में खत्म हुई महायुद्ध की तैयारी!

admin
शेयर करे

‘वाराणसी’ से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 जून 2026। भारतीय सिनेमा को ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी विश्वस्तरीय ब्लॉकबस्टर देने वाले विज़नरी निर्देशक एस.एस. राजामौली अब अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ एक और सिनेमाई इतिहास रचने की तैयारी में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह भव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म पहले ही देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब राजामौली ने खुलासा किया है कि फिल्म के सभी विशाल और हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष भावनात्मक और कहानी को आगे बढ़ाने वाले दृश्यों की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को आईमैक्स के लिए किसी कृत्रिम बदलाव के बजाय उसी विज़न के साथ शूट किया गया है, जिसे शुरुआत से बड़े पर्दे के लिए कल्पना की गई थी। दूसरी ओर, ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के जरिए एनिमेशन की दुनिया में भी राजामौली भारतीय कहानी कहने की भव्यता को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली ‘वाराणसी’ से दर्शकों को एक बार फिर भव्य दृश्य, दमदार भावनाएं और विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

जुबां पर रोनाल्डो और दिल में अर्जेंटीना... उर्वशी रौतेला ने बटोरी सुर्खियां

शेयर करे10 लाख के Dior आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं उर्वशी रौतेला (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 जून 2026। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस और दिलचस्प बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 10 लाख रुपये के ग्रीन Dior […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप