सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” दिलों को छूने को तैयार

admin
शेयर करे

सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” छूएगा जज़्बात

“Saa-E-Yaa” से सिमरन बग्गा का नया धमाका

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अप्रैल 2026। सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि दिल को भी छूने का दावा करता है। खास बात यह है कि सिमरन इस प्रोजेक्ट में सिर्फ लीड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भूमिका में भी नजर आएंगी।

गाने में उनके साथ अर्पितोष अशोक दिखाई देंगे, जबकि संगीत की कमान अमित मुथरेजा, परिवेश सिंह और सागर लाहौरी की टीम ने संभाली है। गाने की कहानी पहले प्यार, जुदाई और एहसास की उस कशमकश को दिखाती है, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को आईना दिखाती है।

सिमरन कहती हैं, “आज के दौर में रोज़ कई गाने आते हैं, लेकिन हमने ऐसी धुन चुनी है जो लोगों के दिलों में बस जाए। पूरी टीम ने इसे बेहद शिद्दत से बनाया है और फाइनल आउटपुट देखकर मैं संतुष्ट हूं।” वह आगे जोड़ती हैं, “समंदर की लहरें सुकून देती हैं, इसलिए गोवा की लोकेशन इस गाने की भावना से पूरी तरह मेल खाती है।” अपने विज़न और जुनून के साथ, सिमरन बग्गा का ‘साईया’ अब रिलीज़ से पहले ही चर्चा का हिस्सा बन चुका है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा में अब तक 58 हजार से अधिक विस्थापित, 217 की मौत; विधायक की मौत पर चुराचांदपुर में बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 23 अप्रैल 2026। मणिपुर में मई 2023 से भड़की जातीय हिंसा के चलते अब तक 58,821 लोग विस्थापित हो चुके हैं। राज्य सरकार के गृह विभाग ने आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। यह आंकड़े 3 मई 2023 से 30 मार्च 2026 तक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान