फ़िल्म “हिंदुत्व” की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे आशीष शर्मा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सोनारिका भदोरिया , अनूप जलोटा और सिंगर मधुश्री उपस्थित रहे

अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
राईटर डायरेक्टर करण राज़दान की अपकमिंग फ़िल्म “हिंदुत्व” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुम्बई में रखी गई तो यहां आशीष शर्मा, सोनारिका भदोरिया , अनूप जलोटा और सिंगर मधुश्री उपस्थित रहे।इस फिल्म का निर्माण किया है करण राज़दान क्रिएटिव्स ने।  करण राज़दान  ने रजनी और तहकीकत जैसे टीवी शो का लेखन और निर्देशन भी किया है। उन्होंने कहा, “इतने सालों के अनुभव के बाद, मैंने एक ऐसी फिल्म का निर्देशन किया है जो दोस्ती और हिंदुत्व के महत्व को समझाएगी। फिल्म कहती है कि हिंदुत्व के अनुसार ‘पूरी दुनिया एक परिवार है।’ वसुधैव कुटुम्बकम। आशीष शर्मा ने बताया कि यह हमारी फ़िल्म हिंदुत्व की फर्स्ट स्क्रीनिंग है इसलिए हम सब बेहद उत्साहित है। एक बड़ी अच्छी फिल्म बनकर सामने आई है जो लोगों को देखनी चाहिए। हम लोगों की एक साल से ज्यादा की मेहनत का नतीजा है यह फ़िल्म। डायरेक्टर करण राज़दान का विज़न बड़े पर्दे पर देखने का अपना ही एक आनंद है। 

अनूप जलोटा ने इस खास मौके पर कहा कि हमारी फ़िल्म हिंदुत्व का पहला प्रिव्यू हुआ है। मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। क्योंकि इस फ़िल्म में मैंने गाना भी गाया है और एक्टिंग भी की है। मैं बहुत कम फिल्मों में अदाकारी करता हूँ। इस फ़िल्म में काम करके मुझे बेहद मजा आया क्योंकि इसके डायलॉग काफी इंट्रेस्टिंग हैं तो आप लोगों से अपील है कि आप सभी हिंदुत्व फ़िल्म को देखें और इसका मजा लें।     कभी नीम नीम कभी शहद शहद जैसे गानों से लोकप्रिय सिंगर मधुश्री भी यहां मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि मैं फ़िल्म हिंदुत्व के निर्देशक करण राज़दान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे इतनी अच्छी फिल्म में गीत गाने का मौका दिया है। मैंने इस फ़िल्म में एक रोमांटिक सांग गाया है जो लोगों को अवश्य पसन्द आएगा। कमाल की फ़िल्म बनी है हिंदुत्व। 

आपको बता दें कि लेखक निर्देशक करण राज़दान की फ़िल्म “हिंदुत्व” की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। करण राजदान क्रिएटिव्स प्रोडक्शन हाउस की पहली फीचर फिल्म नटराजन बालासुब्रमण्यम, मुकेश गाबा, शेरोन नादान और करण राजदान द्वारा निर्मित है।फ़िल्म हिंदुत्व के मुख्य कलाकार टीवी के जानेमाने एक्टर आशीष शर्मा, सोनारिका भदोरिया, अंकित राज, भजन सम्राट अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविन्द नामदेव, मोहम्मद रेज़ा , अगस्त आनंद और सतीश शर्मा हैं। संगीत रवि शंकर का है और गीत लिखे हैं स्वेता राज ने ।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 12 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप