लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, शांतनु सेन पर कार्रवाई के बाद पीयूष गोयल ने बुलाई बैठक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। दोनों सदनों में आज भी जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 26 जुलाई तक स्थगित कर दी गई। वहीं टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। टीएमसी सांसद पर केंद्रीय मंत्री से अभद्रता करने का आरोप है।

वैक्सीनेशन पर जवाब देते वक्त विपक्षी दलों का हंगामा

इधर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर हम लोगों का साथ मिलकर काम करना चाहिए। टीकाकरण को लेकर जो भ्रम फैला रहे हैं उन्हें भी समझाने की जरूरत है। उनके बयान पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई। 

टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबित

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ने के आरोप में सांसद शांतनु सेन को निलंबित कर दिया गया है। शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। शांतनु सेन पर आरोप है कि कथित जासूसी कांड पर केंद्रीय मंत्री को बोलने से रोक दिया। राज्यसभा के सभापति ने सांसद शांतनु सेन के खिलाफ कार्रवाई की है।

टीएमसी सदस्यों की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी हुई झड़प

टीएमसी सदस्यों की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी झड़प हुई। हरिवंश ने तृणमूल सदस्यों के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए अश्विनी वैष्णव को अपना बयान सदन के पटल पर रखने की अनुमति दे दी और इसके बाद सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।

 कृषि कानून निरस्त करने की मांग

विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर संग्राम करने से पहले सुबह संसद परिसर में कृषि कानून विरोधियों के समर्थन में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में पार्टी के दोनों सदनों के सदस्य कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग वाले पोस्टर-बैनर लिए गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठे हुए और किसानों के समर्थन में मुखर आवाज उठाई।

Leave a Reply

Next Post

टिकैत ने कहा- मानसून सत्र तक चलेगी किसान संसद, कृषि कानून रद्द होने तक चलेगा आंदोलन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा, तभी तक किसानों की संसद भी बाहर चलेगी। किसान तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि अब सरकार […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता