शेयर बाजार:सेंसेक्स 570 पॉइंट्स बढ़ा, साल के पहले कारोबारी दिन निवेशकों की संपत्ति ढाई लाख करोड़ बढ़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 जनवरी 2022। हरे निशान पर नए साल का आगाज करते हुए भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई। तेजी का सिलसिला जारी है और बीएसई का सेंसेक्स 570 अंकों की  बढ़त लेकर 58,824 के स्तर तक पहुंच गया है। निफ्टी सूचकांक में भी उछाल बना हुआ है। इस जोरदार तेजी के साथ आज निवेशकों की संपत्ति दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है।  आज नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 310 अंकों की उछाल के साथ 58,564 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 96 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

निफ्टी में 158 अंक की बढ़त 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ 17,512 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 स्टॉक में से 39 बढ़त में और 11 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स के साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 भी तेजी में है। निफ्टी के बढ़त वाले स्टॉक में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति और आयशर हैं। जबकि गिरावट में सिप्ला, इंडसइंड बैंक, हिंडालको और अन्य हैं।

2021 के अंत में हरे निशान पर हुआ था बंद

गौरतलब है कि साल 2021 के आखिरी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 459 अंक या 0.80 फीसदी की उछाल के साथ 58,253 पर बंद हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूली बच्चे भी हो रहे शिकार, असमंजस में सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक यहां पर स्कूल, कॉलेजों को […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी