भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कंपनी सीआरईडी को आईपीएल के तीन साल के लिये आधिकारिक साझेदार घोषित किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

तीन साल के लिए आधिकारिक साझेदार घोषित किया

19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में आईपीएल, इस साल आईपीएल की टाइटल प्रायोजक ड्रीम11 है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को क्रेडिट कार्ड भुगतान से जुड़ी कंपनी सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीन सत्र के लिये आधिकारिक साझेदार घोषित किया।आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से दस नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने विज्ञप्ति में कहा, हम सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के रूप में अपने साथ जोड़कर बहुत खुश हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस सौदे के लिए बीसीसीआई को बधाई दी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुश्किल बाजारों के बावजूद’ इस सौदे को सील करने के लिए बोर्ड को बधाई. बीसीसीआई ने इससे पहले बेंगलुरू स्थित शैक्षणिक फर्म ‘अनएकेडमी’ को अपना आधिकारिक साझेदार घोषित किया था। फैंटासी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 इस साल आईपीएल की टाइटल प्रायोजक है. उसने चीनी मोबाइल कंपनी विवो का स्थान लिया है।

गौरतलब है कि आईपीएल असल में 29 मार्च से खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे टाल दिया गया। भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएले के मैचों का शिड्युल अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि इस हफ्ते उसकी भी घोषणा हो जाएगी।

आईपीएल के लिए तैयार हो रहा है शारजाह

आईपीएल के आयोजन स्थलों में शामिल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस लुभावने टी-20 टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए काफी तैयारी कर रहा है। मंगलवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार स्टैंड के ऊपर नई कृत्रिम छत बनाई गई है और रॉयल सूइट और वीआईपी हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को अपग्रेड किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र,केंद्र सरकार खुद उधार लेकर दे बकाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 02 सितंबर 2020।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर मांग की है कि केंद्र सरकार खुद उधार लेकर राज्यों को जीएसटी बकाया दे।ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय