DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच है 19-20 का आंकड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 मई 2022। आईपीएल 2022 में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली सीजन की चौथी टीम बनने के लिए दिल्ली को आज हर हाल में मुंबई के खिलाफ अपनी दिलेरी दिखानी होगी। इस मैच को जीतते ही दिल्ली IPL 2022 प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी जबकि विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बाहर होना पड़ेगा। ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ी है।

दिल्ली बनाम मुंबई के बीच हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 15 जबकि मुंबई ने इससे एक ज्यादा जीते हैं। भारत में दोनों टीमों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 23 मैच खेले हैं, जिसमें से दिल्ली ने 11 और मुंबई ने 12 जीते हैं। वहीं, UAE में दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं और दोनों टीमों ने 4-4 मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का औसत स्कोर 146 का है जबकि दिल्ली के खिलाफ मुंबई का औसत स्कोर 162 का है। मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 333 जबकि रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 910 रन बनाए हैं।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली का समीकरण

बैंगलोर की टीम 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के बाद 16 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। हालांकि उसका नेट रन रेट माइनस में है जोकि -0.253 का है। वहीं, दिल्ली 13 मैचों में सात जीत और छह हार के बाद 14 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि उसका नेट रन रेट प्लस में है, जोकि 0.255 का है। ऐसे में दिल्ली अगर आज मुंबई को हरा देती है तो वह प्लस नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। मुंबई को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 3 रन से हार मिली थी। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी से मिलकर प्रेरित हुईं 14 साल की उन्नति, बोलीं- अगली बार महिला टीम भी जीतेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थॉमस कप और उबर कप में देश के लिए कमाल करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ