दुनिया के सबसे बड़े ध्यान शिविर में त्रासदी: केबल रेलगाड़ी पलटने से भारतीय समेत 7 बौद्ध भिक्षुओं की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र  निकावेरेटिया  में बुधवार रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें सात बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय, एक रूसी और एक रोमानियाई नागरिक शामिल हैं। यह दुखद घटना प्रसिद्ध बौद्ध मठ ना उयाना आरण्य सेनासनाया में घटी, जो कोलंबो से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित है।यह मठ अपने ध्यान शिविरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है और यहां आने-जाने के लिए मठ परिसर में  केबल से संचालित रेलगाड़ी  (ट्रॉली जैसी परिवहन व्यवस्था) का उपयोग किया जाता है। बुधवार रात इसी रेलगाड़ी में भिक्षु सवार थे। अचानक तकनीकी खराबी या नियंत्रण बिगड़ने से यह ट्रॉली पलट गई। हादसे में सात भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह तकनीकी खराबी, लापरवाही या ओवरलोडिंग में से क्या है, इसका पता जांच रिपोर्ट से चलेगा।* इस दुर्घटना को देखते हुए मठ प्रशासन को परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।ना उयाना आरण्य सेनासनाया मठ दुनिया भर से साधकों और भिक्षुओं को आकर्षित करता है। यहां ध्यान शिविरों में भाग लेने के लिए हर साल सैकड़ों विदेशी आते हैं। मृतकों में भारतीय, रूसी और रोमानियाई नागरिक होने से इस हादसे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गहरा शोक पैदा किया है। बौद्ध समुदाय ने इसे आध्यात्मिक जगत के लिए बड़ी क्षति  बताया है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान, नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी की रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 25 सितंबर 2025। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए गए विशेष अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ ने झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को मजबूती प्रदान कर सफल समापन किया। यह अभियान 23 सितंबर को समाप्त हुआ, जिसका मकसद था कि स्वस्थ महिलाएं ही मजबूत […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी