झारखंड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान, नेशनल हेल्थ मिशन ने जारी की रिपोर्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 25 सितंबर 2025। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए गए विशेष अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ ने झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को मजबूती प्रदान कर सफल समापन किया। यह अभियान 23 सितंबर को समाप्त हुआ, जिसका मकसद था कि स्वस्थ महिलाएं ही मजबूत परिवार और विकसित समाज की नींव हैं। वहीं नेशनल हेल्थ मिशन ने रिर्पोट जारी की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य के 24 जिलों में कुल 31,036 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जबकि लक्ष्य था 29,423 शिविर। इस अभियान से कुल 15,32,424 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इस दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, तपेदिक, सिकेल सेल बीमारी और रक्ताल्पता जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) आईडी और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) कार्ड का वितरण, परामर्श सेवा, शल्य चिकित्सा, पोषण सहायता और मानसिक स्वास्थ्य सहायता भी प्रदान की गई।

अभियान ने स्वच्छता, पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण की भी व्यापक जानकारी दी। हजारीबाग में 1,207 शिविरों के माध्यम से 1,42,141 महिलाओं ने लाभ लिया, जो सबसे अधिक था। इसके बाद दुमका में 1,934 शिविरों में 1,15,833 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। गुमला में 1,809 शिविरों में 1,12,578 महिलाएं स्वास्थ्य जांच में शामिल हुईं। रांची में 2,412 शिविर आयोजित किए गए जिसमें 94,543 महिलाओं ने भाग लिया। पूर्व सिंहभूम में 1,973 शिविरों में 86,362 महिलाओं को सेवा दी गई। इसके अलावा बोकारो, धनबाद, देवघर, चारों, जमताड़ा, कोडरमा, पाकुड़, रामगढ़, लोहरदगा और खूंटी जैसे छोटे जिलों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी बनीं।

Leave a Reply

Next Post

विशाखापत्तनम में बंधक बनाकर रखे गए बोकारो के 13 श्रमिकों को कराया गया मुक्त, सभी की हुई घर वापसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 25 सितंबर 2025। झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के ग्राम सिली सड़ाम के 13 श्रमिक विशाखापत्तनम से लौट आए हैं। एक मजदूर के परिजन अखिलेश्वर मांझी से मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शिकायत की थी, जिसके बाद मंत्री इस पर पहल करते हुए यह कार्रवाई […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ