पाटीदार बोले- IPL खिताब 2025 की भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित, कोहली पर भी बोले कप्तान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2026। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 की खिताब जीत उन फैंस को समर्पित की, जिन्होंने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी। आरसीबी ने पिछले साल पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था जिसका जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। टीम के पहुंचने से पहले ही स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। 

गुजरात को हराकर खिताब का किया बचाव

  • आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब का बचाव किया और लगातार दूसरी बार आईपीएल की विजेता बनने वाली तीसरी टीम बनी। 
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। 
  • जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। 
  • इस जीत के नायक विराट कोहली रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 75 रनों की मैच विजयी पारी खेली। 

फैंस को किया याद
जीत के बाद पाटीदार ने उन समर्थकों को याद किया जो 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के एक दिन बाद बंगलूरू में मची भगदड़ में मारे गए थे। पाटीदार ने कहा, ‘हम यह ट्रॉफी अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हैं। वास्तव में प्रशंसकों को नहीं, बल्कि उन परिवार के सदस्यों को जिन्होंने पिछले साल भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी।’ अहमदाबाद में भी भारी संख्या में आरसीबी के प्रशंसक मौजूद थे और जीत के बाद पाटीदार ने टीम के 12वें आर्मी का धन्यवाद दिया। पाटीदार ने कहा, एक बार फिर ये आप लोगों के लिए है, आरसीबी फैंस। ‘ए सालानू कप नामदू’ (इस बार भी कप हमारा ही है)।

पाटीदार बोले- कोहली हमेशा टीम के लिए मौजूद रहते हैं
पाटीदार का कहना है कि वह विराट कोहली का जितना भी शुक्रिया अदा करें कम है। पाटीदार ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के तकनीकी पहलुओं पर कीमती सुझाव दिए, बल्कि टीम के सभी जूनियर सदस्यों के लिए एक मजबूत सहारे की तरह खड़े होकर उनका साथ भी दिया। कोहली के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, मैं अपनी बल्लेबाजी को जिस नजरिए से देखता हूं, मैं हमेशा उन चीजों पर काम करने की कोशिश करता हूं जहां मैं सुधार कर सकता हूं, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। मुझे कोहली भाई से बहुत मदद मिली। जब भी मैं उन्हें देखता हूं, वे हमेशा टीम और सभी खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहते हैं। वे युवा खिलाड़ियों के पास खुद जाते हैं। वह उनके पास जाने में हिचकिचाते नहीं।

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लोक अदालतें नहीं दे सकती हैं तलाक पर फैसला, ये अधिकार न्यायालय के पास ही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 01 जून 2026। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि लोक अदालत अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को तलाक की डिक्री देने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि विवाह विच्छेद की डिक्री देने का क्षेत्राधिकार सिर्फ […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला