पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। हार्ट अटैक का दर्द हमेशा सिर्फ सीने में नहीं होता। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, मितली, सांस फूलने, पसीना और चक्कर जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इन्हें गैस या अपच समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे संकेतों के साथ तुरंत इमरजेंसी मदद लेना जरूरी है।

हार्ट अटैक दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक इससे हर साल लगभग 95 लाख लोगों की मौत हो जाती है, ये दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों का लगभग 16% है।

हार्ट अटैक का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सीने में तेज दर्द, सांस फूलने और पसीना आने वाली तस्वीर सामने आती है। लेकिन हर बार हार्ट अटैक इसी तरह से संकेत दे यह जरूरी नहीं है। कई बार दिल का दौरा पड़ने पर शरीर ऐसे संकेत भी देता है जिन्हें लोग सामान्य समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं।

हार्ट अटैक में गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द की समस्या भी ऐसी ही है। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण कई बार सामान्य से अलग दिखाई दे सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हार्ट अटैक के लक्षणों को लेकर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं।

आखिर दिल की समस्या का असर पेट तक कैसे पहुंचता है और किन संकेतों के साथ पेट दर्द को गंभीरता से लेना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हार्ट अटैक के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसमें लोगों को जी मिचलाने, उल्टी और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, जिनपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है।

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की मांसपेशियों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त वाहिका में रुकावट आ जाती है। इसका सबसे जाना-पहचाना संकेत सीने में दबाव या दर्द है, लेकिन दर्द हमेशा सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता।

  • कई बार हार्ट अटैक की स्थिति में पेट के ऊपरी हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकती है। यह दर्द पीठ, गर्दन, जबड़े, कंधे या हाथ तक भी फैल सकता है। 
  • पेट की इन समस्याओं को अक्सर लोग गैस, एसिडिटी या अपच समझ लेते हैं। 
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं, पेट में दर्द या मितली के साथ सीने में दिक्कत हो रही हो तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान पेट के लक्षण

अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाओं में जी मिचलाने, अपच और पेट के ऊपरी हिस्से में दबाव महसूस होने जैसी पेट की समस्याएं हार्ट अटैक के आम लक्षण हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
 

  • महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान सीने में दर्द की समस्या आम है, लेकिन कुछ महिलाओं में लक्षण अलग तरह के हो सकते हैं। 
  • इनमें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, मितली-उल्टी, सांस फूलने, असामान्य थकान, चक्कर आने, पसीना जैसी समस्याएं हो सकती है।
  • यही वजह है कि कई महिलाएं इन लक्षणों को गैस, अपच, एसिडिटी या सामान्य थकान मान लेती हैं। 
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ महिलाओं में हार्ट अटैक कभी-कभी बिना तेज सीने के दर्द के भी सामने आ सकता है। ऐसे में इसके दूसरे लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

हर पेट दर्द हार्ट अटैक नहीं होता

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह भी समझना जरूरी है कि पेट दर्द होने का मतलब हार्ट अटैक नहीं है। गैस, एसिडिटी, अपच और पेट से जुड़ी कई दूसरी समस्याएं भी ऐसे लक्षण पैदा कर सकती हैं। समस्या यह है कि कुछ मामलों में हार्ट अटैक और गंभीर एसिडिटी के लक्षण एक जैसे महसूस हो सकते हैं।
 

  • इसलिए अगर दर्द अचानक हुआ है, लगातार बना हुआ है या उसके साथ सांस फूलने, पसीना, मितली, चक्कर या शरीर के ऊपरी हिस्सों में दर्द जैसे संकेत हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
  • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान या पहले से हृदय रोग का जोखिम वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

Leave a Reply

You May Like

पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?....|....काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई....|....विराट कोहली के बाद भारत का नंबर-3 कौन होगा?....|....चाइना ओपन: इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह....|....सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह....|....शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक....|....यमन के अहम शहर पर हूतियों का कब्जा....|....नोबेल 2026: चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार....|....मुंबई में छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस....|....'संशोधित फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी': सीजेआई सूर्यकांत की दो टूक