पीएम मोदी की कुवैत यात्रा: द्विपक्षीय सहयोग के नए युग की शुरुआत, हुए कई अहम समझौते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे के बाद भारत लौट आए हैं। यह यात्रा कुवैत और भारत के रिश्तों को एक नई दिशा देने वाली रही। यह भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में कुवैत की पहली यात्रा थी और इसे दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। दौरे के दौरान पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजा गया। यह सम्मान कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। इससे पहले यह सम्मान अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को मिल चुका है। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और कुवैत के बीच बढ़ते संबंधों और मित्रता के प्रतीक के रूप में दिया गया है।

पीएम मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सुरक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए।

ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प

भारत और कुवैत ने ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए तेल, गैस, रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में मिलकर काम करने का फैसला किया। कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। भारत कुवैत के ‘विजन 2035’ में भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

कुवैत में भारतीय समुदाय का योगदान सराहा 

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। कुवैत में भारत का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है और वहां के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने कुवैती विकास यात्रा में भारतीय समुदाय की भूमिका को महत्व दिया।

रक्षा और आतंकवाद पर विशेष ध्यान

भारत और कुवैत ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों देशों ने आतंकवाद विशेषकर सीमा पार आतंकवाद की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की बात की। दोनों देशों ने आतंकवाद-रोधी सहयोग सूचना साझा करने और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

PM मोदी का संदेश: रिश्तों को मिलेगी मजबूती 

पीएम मोदी ने अपनी कुवैत यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर संदेश दिया कि भारत और कुवैत के रिश्तों में यह यात्रा नई ऊर्जा लेकर आई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कुवैत में भारतीय निवेशकों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। अंत में बता दें कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए रोडमैप पर भी चर्चा की जो भविष्य में कुवैत और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Next Post

आनंद पीरामल के साथ करिश्माई मुस्कान और आभा बिखेरती नजर आई उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 24 दिसंबर 2024। भारत की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार और आइकन उर्वशी रौतेला का बॉलीवुड और वैश्विक मंच दोनों पर उल्लेखनीय प्रभाव दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। उर्वशी रौतेला के सभी प्रशंसकों की खुशी के लिए, उन्हें ठीक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप