‘भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर बढ़ती रहेगी आगे’, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी और ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं। अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं, तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं।

भारत एक युवा देश
उन्होंने कहा, ‘भारत एक युवा देश है, यहां बहुत बड़ी संख्या में युवा यहां रहते हैं। मैं खासतौर से मेरे युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि आज जो लोकार्पण हुआ है वो आपके वर्तमान के लिए है, और आज जो शिलान्यास हुआ है वो आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी लेकर आया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘2014 से पहले देश में नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्य ऐसे थे जहां की राजधानी हमारे देश के रेलवे से नहीं जुड़ी थी। 2014 में देश में 10 हजार से ज्यादा मानव-रहित रेलवे फाटक थे, वहां लगातार एक्सीडेंट होते थे। 2014 में सिर्फ 35% रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। रेल लाइनों का दोहरीकरण पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ही नहीं था।’

रेल बजट छह गुना ज्यादा बढ़ाया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हमने 10 वर्षों में औसत रेल बजट को 2014 से पहले की तुलना में छह गुना ज्यादा बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा, ‘मैं आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आज का ये दिन इसी इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क अब देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार वंदे भारत ट्रेनों का रूट भी लगातार बढ़ा रही है।रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है।’

रेलवे में अभूतपूर्व गति से नए रिफॉर्म्स हो रहे
उन्होंने कहा कि आज रेलवे में अभूतपूर्व गति से नए रिफॉर्म्स हो रहे हैं। तेज गति से नए रेलवे ट्रैक का निर्माण, 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत जैसी नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन, आधुनिक रेलवे इंजन और कोच फैक्ट्रियां, ये सब 21वीं सदी की भारतीय रेल की तस्वीर बदल रही हैं।

 करीब 350 आस्था ट्रेनें चली
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि भारतीय रेलवे आज ‘विकास भी-विरासत भी’ के मंत्र को साकार करते हुए क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था से जुड़े पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट और जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेन चल रही हैं। यही नहीं आस्था स्पेशल ट्रेन तो देश के कोने-कोने से श्रीराम भक्तों को अयोध्या ले जा रही है। अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी और ये मोदी की गारंटी है।’

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने एमपी की 14 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, राजगढ़ से प्रियव्रत को मिल सकता है टिकट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस पार्टी भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान जल्द कर सकती है। सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नामों को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप