मुंबई में फिर गूंजेगा गरबा, 11 से 19 अक्टूबर तक सजेगा रंग रास 2026

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। मुंबई एक बार फिर गरबा, संगीत और उत्सव की रंगीन लय में झूमने के लिए तैयार है। बोरीवली पश्चिम के बालासाहेब मनोरंजन उद्यान, चिकूवाड़ी में 11 से 19 अक्टूबर तक ‘रंग रास 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहा यह उत्सव इस बार और भी बड़ा, भव्य और आकर्षक नजर आएगा।

रंग रास की सबसे खास पहचान मशहूर गुजराती प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी हैं, जो अपनी दमदार आवाज और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस से गरबा प्रेमियों को थिरकने पर मजबूर करेंगी। आयोजन में करीब 1.5 लाख वर्गफुट का प्रीमियम वुडन गरबा फ्लोर, शानदार लाइटिंग, साउंड, विजुअल इंस्टॉलेशन और आकर्षक डेकोर खास आकर्षण होंगे।

उत्सव में रोजाना रोमांचक पुरस्कार, बेस्ट ड्रेस्ड प्रतियोगिता, डांस कॉन्टेस्ट और लोकप्रिय सेलिब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। परिवारों और युवाओं के लिए फूड व हॉस्पिटैलिटी जोन भी तैयार किए गए हैं।

आयोजन में प्रोफेशनल सिक्योरिटी, नियंत्रित प्रवेश, मेडिकल सपोर्ट, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और समर्पित इमरजेंसी रूट जैसी व्यवस्थाएं भी रहेंगी। एमएलसी प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी भी आयोजन को खास बनाएगी।

Leave a Reply

Next Post

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

शेयर करेलक्ष्मण की वापसी से बढ़ा ‘गोलमाल 5’ का रोमांच, शरमन जोशी ने दिया बड़ा संकेत! छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी एक बार फिर अपनी लोकप्रिय कॉमेडी और चिर-परिचित किरदार लक्ष्मण के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी […]

You May Like

भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय....|....चीन की चुनौती के लिए टेक्नोलॉजी गठबंधन....|....फिटनेस के लिए नहीं चाहिए महंगे उपकरण....|....तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे....|....रायपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से 7.49 लाख की ठगी....|....नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार....|....फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह....|....रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!....|....एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार