कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवकर मे किया 4 करोड़ रुपये के कायों का शिलान्यास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 05 अक्टूबर 2020। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल रविवार को नगर पंचायत मुख्यालय देवकर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान 401.9 लाख रु. के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमे जल आवर्धन योजन अन्तर्गत पाईप विस्तार कार्य 221.21 लाख रु., गौरव पथ निर्माण कार्य 71.06 लाख रु., वार्ड क्रमांक 06 मे मेन गेट से गांधी चैंक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10.56 लाख रु., वार्ड क्र-02 मे मनोहर यादव के घर से बरगद पेड़ तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य 7.24 लाख रु., वार्ड क्र.10 मे हुईम पाईप एवं सी.सी.रोड निर्माण कार्य 10.54 लाख रु., वार्ड क्र.03 मे अपूर्ण टाउन हाॅल का शेष निर्माण कार्य 18 लाख रु., मुक्ति धाम निर्माण कार्य 15.30 लाख रु., प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य 15.26 लाख रु., कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण कार्य 13.92 लाख रु., पुस्तकालय कक्ष निर्माण कार्य 18 लाख रु. शामिल है।

केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए राज्य के किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर शुरु हुआ है। छ.ग. सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिए लोगों के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। गौठानों मे जैविक खाद का उत्पादन कर छ.ग. राज्य मे जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जांत्री बिहारी साहू, जनपद पंचायत अयक्ष साजा दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, नगर पंचायत के पार्षद एवं ऐल्डरमेन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

पूर्ववर्ती रमन सरकार के मुखिया, पूर्वमंत्री गण, भाजपा नेता ओवर वेट थे और प्रदेश की गर्भवती माता कमजोर और बच्चे कुपोषित थे : विकास तिवारी

शेयर करेकुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के तहत 67000 से अधिक बच्चे सुपोषित और स्वस्थ हुये है मुख्यमंत्री भूपेश के सुशासन के कारण रमन राज में कुल 4 लाख 92 हजार बच्चो को सुपोषित करने का लक्ष्य है रमन राज में मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी, भाजपा नेता, आरएसएस स्वयंसेवक ही सुपोषित थे बच्चे […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला