तेजस्वी ने भाजपा को दी बड़ी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 06 अप्रैल 2024। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बिहार में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो भाजपा बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। 

“भाजपा और JDU के लोग सिर्फ हमें गाली दे रहे”
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA की सरकार बने तो इतने महीने हो गए, इतने महीनों में कितना काम हुआ? इतने महीने से भाजपा और JDU के लोग सिर्फ हमें ही गाली दे रहे हैं… हिम्मत है तो भाजपा अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी निशाना साधते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) 2024 में खत्म हो जाएगा, उसका कोई भविष्य नहीं है। 

“प्रधानमंत्री बड़े लोग हैं, केवल जुमलेबाजी करते हैं”
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार संबंधी बयान पर चुटकी ली और कहा कि प्रधानमंत्री बड़े लोग हैं, केवल जुमलेबाजी करते हैं। उनके ऊपर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उनकी सोंच नाकारात्मक है। तेजस्वी ने आगे कहा कि 17 महीने में हमलोगों ने सिर्फ काम किया है। हमारी सरकार में सब कुछ अच्छा हो रहा था लेकिन जबसे बिहार में भाजपा सरकार में आई है सिर्फ हमलोगों को गाली दे रही है इसके अलावा उनके पास और कोई काम ही नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

जंगल में पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली बैनर और वर्दी बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 06 अप्रैल 2024। किसकोड़ो एरिया कमेटी के विरुद्ध नारायणपुर-कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अस्थाई नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान