महाराष्ट्र में करोना का बढ़ा कहर, पुणे, अकोला कर्फ्यू के साए में, जरूरी सेवाओं को छुट

शेयर करे

तेजी से बढ़ रही कोरोना पीड़ितो की संख्या

अकोला में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पुणे 12 मार्च 2021। महाराष्ट्र में कोरोना ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। पुणे में आज से 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, अकोला में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पुणे शहर में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए शुक्रवार को डिप्टी CM अजीत पवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद कलेक्टर सौरव राव ने कर्फ्यू की गाइडलाइन जारी की।

पुणे में जरूरी सेवाएं कर्फ्यू से अलग रहेंगी

  1. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। कर्फ्यू का जरूरी सेवाओं पर असर नहीं होगा।
  2. नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को आने-जाने की मंजूरी लेनी होगी।
  3. बाजार, होटल, मॉल और सिनेमा हॉल रात 10 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। रात 11 बजे तक शहर में ऑनलाइन डिलिवरी हो सकेगी।
  4. होटल और रेस्तरां को कुल सीटों और उनमें से कितनी खाली रखी जा रही हैं इसका बोर्ड लगाना होगा।
  5. सिनेमा हॉल को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें रात 10 बजे तक बंद करना होगा।
  6. सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल पर एक बार में पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं होने चाहिए।
  7. MPSC और UPSC कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।
  8. शहर के गार्डन शाम होते ही बंद हो जाएंगे। शादी और अंतिम संस्कार के लिए 50 लोगों की अनुमति दी गई है।
  9. स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है।
  10. इन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर

प्रशासन ने पुणे के लिए वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर का कहना है कि अभी रोजना वैक्सीन के लगभग 22,500 डोज दिए जा रहे हैं। इन्हें रोजाना एक लाख तक बढ़ाया जा सकता है।

दूसरा डोज ले चुके 2 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के जालना जिले में 2 हेल्थ वर्कर वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन लेने के कुछ दिन बाद दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए। उनके सैंपल की जांच की गई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एडिशनल सिविल सर्जन पद्मजा सराफ ने कहा कि दोनों डोज लेने के 42 दिन बाद शरीर में एंटीबॉडी डेवलप होती है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

3 बड़े शहरों में सख्ती…

1. नागपुर में 1 हफ्ते का लॉकडाउन

नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 2,150 नए संक्रमित मिले हैं। इस मामले में नागपुर पुणे के बाद दूसरे नंबर पर रहा। सरकार ने नागपुर में 15 से 21 मार्च तक 1 सप्ताह का हार्ड लॉकडाउन लगा दिया है। हार्ड लॉकडाउन में बहुत जरूरी गतिविधियों की ही इजाजत होती है। नागपुर में अब तक 1.64 लाख मरीज मिल चुके हैं।

2. जलगांव में जनता कर्फ्यू

जलगांव नगर निगम सीमा में गुरुवार रात 8 बजे से 15 मार्च की सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान इमरजेंसी सर्विस, PSC और दूसरी परीक्षाओं वाले डिपार्टमेंट को छूट दी जाएगी। इससे पहले अमरावती में 15 दिनों का लॉकडाउन और पुणे में नाइट कर्फ्यू लग चुका है।

3. औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने संभाजीनगर (औरंगाबाद) में वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। यहां कोरोना नियमों को कड़ा कर दिया गया है। सड़क पर पुलिस तैनात की गई है। बिना मास्क पहने घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक संभाजीनगर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे

‘महाराष्ट्र में टेस्टिंग में कमी और लापरवाही से केस बढ़े’

नीति आयोग और हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। ICMR के डायरेक्टर डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि महाराष्ट्र ने चिंता में डालने वाला ट्रेंड दिखाया है। यहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे नया स्ट्रैन नहीं पाया गया है। यह सिर्फ कम टेस्टिंग, ट्रैकिंग, लापरवाही भरे व्यवहार और लोगों के बड़े जमावड़े की वजह से हुआ है।

वहीं, नीति आयोग के मेंबर (हेल्थ) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हम महाराष्ट्र को लेकर बहुत चिंतित हैं। यह गंभीर मामला है। इसके 2 सबक हैं- अगर हमें कोरोना से मुक्त रहना है तो वायरस से बचकर रहें। दूसरा यह कि सभी गाइडलाइंस का पालन करें।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 14,317 केस मिले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 14,317 केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा पुणे में 2811, नागपुर में 2150 और मुंबई में 1509 नए संक्रमित की पुष्टि हुई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 22.52 लाख केस आ चुके हैं। इससे मरने वालों की संख्या 52,610 हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत vs इंग्लैंड टी-20 मैच में केवल 50 फ़ीसदी दर्शकों को मिलेगा प्रवेश, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में सिर्फ 50% दर्शकों को ही मैदान पर एंट्री मिलेगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। […]

You May Like

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या....|....चारधाम यात्रा में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ के चलते 2 दिन तक बंद रहेगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन....|....एचसीएल खदान में फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया, एक की मौत; रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन....|....दिल्ली लखनऊ के बाद अब कानपुर के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी सर्वर से जुड़ा है ईमेल....|....ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख....|....होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी....|....पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं....|....पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामलला को फिर टेंट में भेजने की साजिश रची जा रही....|....धनश्री की सफ़ेद टी-शर्ट पर लिखे 'हिट ए 5' का क्या है राज़....|....अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव