भारत vs इंग्लैंड टी-20 मैच में केवल 50 फ़ीसदी दर्शकों को मिलेगा प्रवेश, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लिया गया फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में सिर्फ 50% दर्शकों को ही मैदान पर एंट्री मिलेगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 1 लाख 32 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में अधिकतम सिर्फ 66 हजार दर्शक मैच देख पाएंगे। टेस्ट सीरीज में भी दर्शकों को लेकर यही नियम रखे गए थे।

GCA के उपाध्यक्ष ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने कहा

पांचों टी-20 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। GCA के मुताबिक इस दौरान सरकार के SoP का भी पालन किया जाएगा। GCA के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि सिर्फ 50% टिकट ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। साथ ही पूरे स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया है। सभी प्रकार के कोविड गाइडलाइंस का अच्छे से पालन करवाया जाएगा।

कोरोना की वजह से देश के कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू

पहले केंद्र सरकार ने आउटडोर गेम्स के लिए नया SoP जारी किया था। जिसमें स्टेडियम में 100% दर्शकों को एंट्री देने की इजाजत दी गई थी। बीते कुछ दिनों में कोरोना एक बार फिर उफान पर है। बीते 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। ऐसे में देश के कई इलाकों में एक बार फिर कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से भी मना किया जा रहा है।

वनडे सीरीज में पुणे में दर्शकों की नहीं दी जाएगी एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 14 मार्च, तीसरा 16 मार्च, चौथा 18 मार्च और पांचवां मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने 23 मार्च से शुरू हो रहे भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में दर्शकों की एंट्री पर बैन लगा दिया था। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। वनडे सीरीज के तीनों मैच पुणे में ही होने हैं।

IPL के मैच भी बिना दर्शकों के खेले जा सकते हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बिना दर्शकों के खेला गया था। वहीं 9 अप्रैल से IPL की भी शुरुआत हो रही है। भारत के 6 शहरों में इसका आयोजन होगा। इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। वहीं, BCCI ने दर्शकों को इस लीग में एंट्री देने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए IPL के सभी मैच पिछले सीजन की तरह बंद स्टेडियम में हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

जदयू में रालोसपा के विलय से पहले बगावत, तीन दर्जन नेता राजद में हुए शामिल

शेयर करेरालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजद में शामिल होने का निर्णय किया उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की पार्टी के विलय होने की अटकलें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना 12 मार्च 2021। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता दल (रालोसपा) का विलय करने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप