स्विमसूट में वह लुक पाने के लिए कियारा ने खूब मेहनत की-अनाइता श्रॉफ अदजानिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 23 मई 2025। वॉर 2 का टीज़र जैसे ही रिलीज हुआ, इंटरनेट पर बवाल मच गया। जहां एक ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने दमदार एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रहे थे, वहीं कियारा आडवाणी की एक झलक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। कियारा ने टीज़र में नियॉन लाइम ग्रीन बिकिनी में पूल के किनारे वॉक करते हुए सबका ध्यान खींचा। उनका यह बोल्ड और ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया। भारत की शीर्ष फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने वॉर 2 में कियारा का यह लुक डिज़ाइन किया है। वे कहती हैं, “यह पहली बार था जब मैंने कियारा को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया, और ब्रीफ था—’हॉट’। मैंने पहले भी कई फिल्मों में स्विमसूट स्टाइल किए हैं, लेकिन इस बार मैं चाहती थी कि यह लुक बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्स्ड लगे, जैसे कोई लड़की समुद्र तट पर होती है—बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ। अनाइता आगे बताती हैं, “शूटिंग के दौरान भी मैं कियारा से यही कहती रही—’अपने में रहो, किसी और के लिए नहीं।’ यह लुक इसलिए काम करता है क्योंकि वह इसे निभा नहीं रही थीं, बल्कि जी रही थीं।

कियारा के लुक में और भी सरप्राइज़ होंगे, ऐसा अनाइता ने इशारा किया। वे कहती हैं, “मैंने जानबूझकर एक असामान्य रंग चुना—ना पूरी तरह हरा, ना पूरी तरह पीला—एक आकर्षक, अनोखा शेड जो तुरंत ध्यान खींचे। बिकिनी के डिज़ाइन पर बात करते हुए अनाइता बताती हैं, “कट बेहद सिंपल है, लेकिन सामने से देखने पर एक नया ट्विस्ट है—हमने पहली बार बिकिनी चार्म्स का प्रयोग किया है, जो सेंटर में लगे हैं। यह मिस्ट्री और मस्ती का सही बैलेंस बनाता है। और आखिर में वे कहती हैं, “उस धात्विक चमक (मेटालिक शीन) को कैसे भूल सकते हैं! यह हमें 70 के दशक के ग्लैमर की याद दिलाता है, लेकिन साथ ही आज की जेन Z के बोल्ड और फंकी स्टाइल का भी हिस्सा लगता है। अनाइता के अनुसार, “कियारा ने इस लुक के लिए कड़ी मेहनत की। वह इसमें इतनी सहज थीं कि उन्हें यह सोचने की ज़रूरत ही नहीं थी कि कैसे घूमना है, क्या करना है—बस अपने शरीर में पूरी तरह आज़ाद। और जो शानदार बॉडी आप स्क्रीन पर देख रहे हैं—वो पूरी तरह उनकी मेहनत का नतीजा है।”

वॉर 2, वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है और 14 अगस्त, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है ।

Leave a Reply

Next Post

कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की लगातार फटकार से मोदी सरकार का षड्यंत्र उजागर

शेयर करेमोदी-शाह के अधिनायकवाद में केंद्रीय जांच एजेंसियां केवल भयादोहन का हथियार विरोधियों को कुचलने और अपने राजनैतिक एजेंडे पर अमल करने, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 23 मई 2025। कथित शराब घोटाले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी, ईडी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर