टारगेट किलिंग के बीच गृहमंत्री शाह की बड़ी बैठक, खीर भवानी मेले का कश्मीरी पंडितों ने किया बहिष्कार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू कश्मीर 03 जून 2022। कश्मीर में इन दिनों तनाव का माहौल है। लगातार हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। वहीं, आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, जम्मू से कश्मीर संभाग तक आतंकवाद और टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। घाटी से बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी जम्मू की ओर पलायन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर ट्रांसफर किया जाए। उनका कहना है कि वे कश्मीर में डर के साये में नौकरी नहीं करना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर पिछले 15 दिनों के अंदर ये दूसरी बैठक होने जा रही है। इसमें हो रही हत्याएं से लेकर जून के अंत में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। 

कश्मीरी पंडितों ने खीर भवानी मेले का किया बहिष्कार

जम्मू के जगती टाउनशिप में माता खीर भवानी अस्थान ट्रस्ट जगती ने हाल ही में कहा है कि वे इस बार क्षीर भवानी मेले में नहीं शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से खास कर कश्मीर पंडितों से भी खीर भवानी मेले में नहीं जाने की आह्वान किया है। अस्थान ट्स्ट का कहना है कि कश्मीर में लगातार कश्मीरी पंडितों एवं अन्य निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार अल्पसंख्यक कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि उन्हें घाटी से बाहर तैनात किया जाना चाहिए। 

आठ जून को कश्मीर के गांदरबल में आयोजित होगा मेला

इस साल आठ जून को कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला में खीर भवानी मेले का आयोजन होना है। कोरोना महामारी के चलते दो साल क्षीर भवानी मेला आयोजित नहीं हो पाया था। 

घाटी से बाहर ट्रांसफर की मांग के लिए अल्पसंख्यक कर्मी संघर्षरत

वहीं, घाटी में कश्मीर अल्पसंख्यक फोरम ने प्रदर्शन अस्थगित कर आज सामूहिक पलायन करने का आह्वान किया है। इसके लिए नवयुग टनल के पास एकत्रित होने की अपील की गई है। फोरम का कहना है कि घाटी में सभी अल्पसंख्यकों के सामने सरकार ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। आए दिन आतंकी अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि घाटी में पीएम पैकेज के तहत नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडित 12 मई से कश्मीर से बाहर तैनाती के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक रजनी बाला की हत्या के बाद अन्य अल्पसंख्यक भी घाटी से बाहर ट्रांसफर की मांग के लिए लामबंद हो गए हैं। 

गुरुवार को पहले बैंककर्मी फिर मजदूरों को बनाया निशाना

इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में इलाकाई ग्रामीण बैंक के मैनेजर की हत्या के 12 घंटे के भीतर आतंकियों ने देर रात बडगाम जिले में दो गैर कश्मीरियों पर हमला किया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

दो दिन पहले ही आतंकियों ने कुलगाम में ही हिंदू शिक्षिका रजनीबाला की हत्या की थी। बीते तीन दिन में आतंकियों ने हिंदुओं पर तीन हमले किए हैं जिनमें तीन जान गई हैं। एक महीने में आतंकियों ने 10 लक्षित हत्याएं की हैं। इनमें तीन गैर मुस्लिम सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सक्रिय हैं और उन्होंने स्थितियों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात की है।

सात मई से 2 जून तक आठ लक्षित हत्याएं

दहशतगर्द सात मई से 2 जून तक आठ लक्षित हत्याएं कर चुके हैं। इनमें तीन गैर मुस्लिम सरकारी कर्मचारी हैं। इन घटनाओं से दहशत में आए लगभग तीन हजार से अधिक सरकारी मुलाजिमों ने घाटी छोड़ दी है। इनमें पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के अलावा रिजर्व कैटेगरी में नियुक्त सरकारी शिक्षक शामिल हैं। घाटी छोड़ने वाले मुलाजिमों ने जम्मू में प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से कश्मीर के बाहर उनकी तैनाती करने की मांग की। 

गैर राज्य के कर्मी की पहली हत्या

राजस्थान के विजय कुमार की हत्या घाटी में कार्यरत गैर राज्य के कर्मी की पहली हत्या है। इससे पहले श्रीनगर में सतपाल निश्चल नामक पंजाब निवासी सुनार की हत्या बीते साल की गई थी। सतपाल के पास भी डोमिसाइल सर्टिफिकेट होने की बात सामने आई थी।

दो महीने पहले हुई थी विजय की शादी

दो माह पहले हुई विजय की शादी हुई थी। शादी के बाद अपनी पत्नी के संग कश्मीर में रह रहे थे। होनहार विजय ने पीओ के पद से नौकरी शुरू कर अपनी काबिलियत के बल पर मैनेजर का पद हासिल किया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के एक लाख कर्मचारी आज छुट्टी पर, कांग्रेस सरकार को याद दिला रहे वादा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जून 2022। छत्तीसगढ़ में आज एक लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इससे दफ्तरों के काम पर असर पड़ेगा। ये कर्मचारी उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं। यदि कोई सुनवाई नहीं की गई तो एक सितंबर से बेमियादी आंदोलन करेंगे। कांग्रेस ने 2018 […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान