‘मोदी-अदाणी एक हैं तो सेफ हैं’, राहुल गांधी ने गिरफ्तारी की उठाई मांग, प्रधानमंत्री पर भी लगाए आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 नवंबर 2024। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि ‘अब ये साफ है कि अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। मुझे हैरानी है कि अदाणी अभी तक देश में आजाद कैसे घूम रहे हैं?’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई देशों में अदाणी के प्रोजेक्ट की जांच चल रही है और अदाणी भ्रष्टाचार करके देश की प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।

‘मोदी-अदाणी एक हैं तो सेफ हैं’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘नरेंद्र मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। भारत में नरेंद्र मोदी और अदाणी एक हैं तो सेफ़ हैं। हिंदुस्तान में अदाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है और अदाणी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के आराम से बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अदाणी ने हिंदुस्तान और अमेरिका में अपराध किया है। मगर हिंदुस्तान में अदाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

‘वे भ्रष्टाचार के जरिए देश के संसाधनों पर कब्जा कर रहे’

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मांग है कि अदाणी को गिरफ्तार किया जाए और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाएं और उनकी जांच करें। साथ ही उन्होंने जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के गठन की भी मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि ‘लोकसभा में नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को देश की जनता के सामने रखें। यह व्यक्ति (अदाणी) देश के संसाधनों पर भ्रष्टाचार के जरिए कब्जा कर रहा है। वह भाजपा की मदद कर रहा है। हम जेपीसी जांच और अदाणी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं, लेकिन हमें ये भी पता है कि वह गिरफ्तार नहीं होंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री, अदाणी का समर्थन करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं।’

राहुल ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाने की मांग की

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि माधबी पुरी बुच गौतम अदाणी को बचा रही हैं और भारत के रिटेल निवेशकों के निवेश को खतरे में डाला जा रहा है। राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री अगर चाहें भी तो कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वे अदाणी के नियंत्रण में हैं। मेरी बात नोट कर लीजिए, अदाणी ने दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला है, लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि उस व्यक्ति को न गिरफ्तार किया जाएगा और न ही उसके खिलाफ कोई जांच होगी।

Leave a Reply

Next Post

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 11 उम्मीदवारों का नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 नवंबर 2024। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने आज पीएसी की बैठक बुलाई गई है। पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान