रोमांटिक एक्शन फिल्म “धाक” की शूटिंग में पृथ्वी और प्रदीप रावत की एंट्री

शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 13 मार्च 2023। निर्देशक अनीस बारुदवाले की हिंदी फिल्म “धाक” की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फ़िल्म में मोहम्मद सलीम, शीना शाहाबादी की जोड़ी है वहीं ऎक्टर प्रदीप रावत और पृथ्वी की एंट्री इस फ़िल्म में हुई है।

फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद सलीम (मैसर्स आई एम किंग्स फिल्म्स इंटरनेशनल) हैं। लेखक निर्देशक अनीस बारुदवाले हैं। फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख इसका प्रोमोशन और पब्लिसिटी कर रहे हैं।  

लव स्टोरी के साथ साथ इस फ़िल्म में काफी एक्शन ड्रामा भी देखने को मिलेगा। फ़िल्म में पांच मधुर गाने होंगे। फ़िल्म में मोहम्मद सलीम हीरो हैं जिन्होंने सूर्या नामक एक ऐसे युवा का रोल किया है जो लोगों पर हो रहे अन्याय को नहीं देख सकता। सूर्या एक आदर्शवादी युवा है जो समाज सेवा और न्याय के लिए लड़ने को तैयार रहता है। शीना शाहबादी फ़िल्म में रानी का रोल कर रही हैं जो अमीर बाप की बिगड़ी हुई बेटी है। बता दें कि निर्देशक अनीस बारुदवाले हिट फिल्म 3 श्याने बना चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के विधायकों-मंत्रियों का वेतन बढ़ा - मंत्रियों की 136 फीसदी, एमएलए की 66 फीसदी बढ़ी सैलरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 मार्च 2023। दिल्ली के विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली के जितने भी विधायक हैं उनकी सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ गई है। अब दिल्ली के विधायक को 90,000 हजार तक सैलरी मिलेगी। […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई