आमसभा, छिंदगढ़, सुकमा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्बोधन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 24 सितंबर 2023। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परब मनाने के लिए हम सरपंचों को भी 10-10 हजार दे रहे हैं। सुकमा जिले हमारे दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए, लोग आएं और देखें कि सुकमा हमारा सबसे सुंदर जिला बने। यहां अच्छे स्कूल, चिकित्सालय बने और सुविधाएं बढ़े। हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं। विकास के काम हो रहे हैं। आप सबको विकास कार्यों की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इस गति को रुकने नहीं देता है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा। हमारी बोली, संस्कृति, परंपरा और भाषा को सहेजने का काम हमने किया है।

पहले सुकमा और छिंदगढ़ की स्थिति क्या थी, इन पांच सालों में क्या परिवर्तन आया था, इसे आप से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। पिछले समय मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था बहुत सारे अपने निर्माण कार्य, बहुत सारे आजीविका के कार्यों और साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की थी।

सुकमा वो जगह थी जहां लोग दिन में भी दरभाघाटी क्रोस करके आने से डरते थे और आज रात को भी मोटरसाइकिल से आते जाते हैं। यहां के आवागमन में परिवर्तन हुआ है। छिंदगढ़ का आज ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो। सुकमा ब्लॉक के अधिकांश गांव पक्की सड़क से जुड़ चुके हैं। कोंटा में भी अब कच्चे मार्ग का निर्माण तेजी से हो रहा है। पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है। गिट्टी, मुरुम का कार्य हो रहा है। पुल-पुलिया का निर्माण लगातार जारी है। जो स्कूल बंद थे, उन्हें हमने फिर से शुरू करवा दिए। पहले यहां पंचायत के चुनाव नहीं होते थे पहली बार है कि पूरे सुकमा जिले के हर पंचायत के चुनाव हुए हैं।

आज मुझे इस बात की खुशी है एल्मागुड़ा में 15 अगस्त को पूरा गांव बिजली से जगमगा उठा। जहां बिजली नहीं पहुंच पा रही वहां सोलर लाइट पहुंचाया गया इसके जरिए बिजली पहुंची है।

मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, आज उन्हें राशन मिल रहा है, उनका राशनकार्ड, मजदूर कार्ड बन गया है। उन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यह सब जनप्रतिनिधियों के मेहनत से अधिकारियों के साहस से यह संपन्न हुआ। आज यहां आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल खुल रहे। अमृत मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है। विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय स्टॉल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में  विभागीय स्टॉल का निरीक्षण के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं के सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें 70 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र समुदाय को दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सोलर चलित मोटर ट्राई सायकल प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स से बने पोषण आहार का वितरण की जानकारी देते हुए पोषण वाटिका में उपलब्ध स्थानीय फल व सब्ज़ियों को प्रदर्शित किया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने असंगठित कर्मकार मंडल सहायता योजना के तहत 2 लोंगों एक-एक लाख रुपए सहित श्रम विभाग के अन्य योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। उन्होंने राजस्व एवं आपदा के द्वारा आरबीसी 6-4 के  और स्वेच्छानुदान की राशि और वन विभाग द्वारा प्रतिभावान छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 4 बच्चों को, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट,पशुधन विभाग के हितग्राही मूलक योजना का वितरण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के उत्पादों का अवलोकन कर महिला स्व-सहायता समूह और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।

छिंदगढ़ में नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ स्थित नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण किया गया। उन्होंने मुसरिया माता  के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है। मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा

  • छिंदगढ़ में रेस्ट हाउस के निर्माण की घोषणा।
  • तालनार में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 30 बिस्तर अस्पताल निर्माण की घोषणा।
     
    आमजनों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए पोरदेम मार्ग में नवीन पुल का निर्माण होगा।
  • मनकापाल से पुसेर मार्ग में मलगेर नदी में पुलिया का निर्माण।
  • हम्मीरगढ़ से लिटीरास के बीच बारू नदी में पुल निर्माण की घोषणा।
  • सुकमा जिले के मनकापाल, किस्टाराम, जगरगुंडा, बस्तर जिले के पोटानार, धुरागांव गूमड़पाल में धान खरीदी केंद्र की घोषणा।
  • रोकेल से पेदारास के मध्य बारू नदी पर पुल निर्माण की घोषणा।
  • केरलापाल से पोंगा भेज्जी मार्ग स्थित रेवड़ी नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

Leave a Reply

Next Post

रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता, चौथे स्थान पर रहीं मेहुली घोष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हांगझोऊ 24 सितम्बर 2023। भारत की युवा निशानेबाज रमिता ने रविवार को हांगझाऊ में 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, जबकि उनकी साथी महुली घोष चौथे स्थान पर रहीं। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे