रेलवे ने फिर कैंसिल की 8 ट्रेनें: आज और कल रायपुर से दुर्ग रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, दुर्ग सेक्शन में होगा काम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 सितम्बर 2023। रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुर्ग की तरफ चलने वाली आठ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रायपुर मंडल के दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी के पास ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण 8 और 9 सितंबर को इस रूट की कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि लगातार ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है, जिसके बाद भी रेल प्रशासन लगातार गाड़ियों को रद्द कर रहा है।

रेलवे प्रशासन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के कारण छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को लगातार कैंसिल किया जा रहा है। इस बार रायपुर मंडल के दुर्ग सेक्शन में अपग्रेडेशन का काम होगा। यह काम 8 सितंबर की सुबह 9 बजे से 9 सितंबर की सुबह 9 बजे यानी 24 घंटे तक चलेगा। जिसके कारण रेलवे कई गाड़ियों को कैंसिल कर दिया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08267 रायपुर-इतवारी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 9 सितंबर को इतवारी से चलने वाली 08268 इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

तय स्टेशन से पहले ही समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेनें

  • 8 सितंबर को अंतागढ़ से चलने वाली 08816 अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी, यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08815 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी दुर्ग से रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को अंतागढ़ से चलने वाली 08834 अंतागढ़-रायपुर डेमू स्पेशल दुर्ग में समाप्त होगी यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08833 रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
  • 8 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ स्पेशल दुर्ग से प्रारंभ होगी, यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

कांग्रेस की चेतावनी का रेलवे पर कोई असर नहीं

छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनों के कैंसिलेशन को अब कांग्रेस ने राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। यात्रियों को होने वाली परेशानियों से रेल प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। वहीं, अब कांग्रेस ने ट्रेनों को रद्द करने के खिलाफ प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद भी रेलवे प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है और ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है : मल्लिकार्जुन खड़गे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 08 सितम्बर 2023। भरोसे का सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजनांदगांव जिले के पुरोधाओं का स्मरण किया। इसके साथ ही गुरु घासीदास, शहीद वीरनारायण सिंह को नमन किया। छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है। यह सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है। जांजगीर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान