राहुल गांधी ने केसीआर पर लगाए आरोप, कहा- सीएम ने लोगों के सपनों को धोखा दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 नवंबर 2023। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने एक बार फिर बीआरएस सरकार पर निशाना साधा है। बीआरएस सरकार पर कांग्रेस ने जमकर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीआरएस सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को धोखा दिया है।

कालेश्वरम सिंचाई परियोजना एक विश्वासघात
राहुल गांधी मंगलवार को तेलंगाना के कोल्लापुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना एक विश्वासघात है। यह पैसा आपका और आपके भविष्य का है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के गरीबों, किसानों, मजदूरों से एक लाख करोड़ रुपये चुराए हैं। बैराज के खंभे अब टूट रहे हैं। तेलंगाना में प्रत्येक परिवार को 2040 तक लगभग 31,000 रुपये का बोझ उठाना होगा। ‘तेलंगाना के लोगों का पूरा पैसा केसीआर के परिवार के हाथों में जा रहा है।

दारोला तेलंगाना और प्राजला तेलंगाना के बीच मुकाबला
गांधी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस इस बार सत्ता में आती है तो केसीआर द्वारा चुराया गया पैसा जनता वापस करेगी। तेलंगाना की जनता ने दोराला तेलंगाना नहीं बल्कि जनता के तेलंगाना का सपना देखा था। राज्य में इस बार कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुकाबला नहीं है। बल्कि, असल मुकाबला दारोला तेलंगाना (सामंतों) और प्राजला तेलंगाना (जनता का तेलंगाना) के बीच है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो जनता की अकांक्षाओं के लिए काम करेगी, जिसके लिए तेलंगाना का गठन किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं का ख्याल और उनका सपना पूरा करवाया। 

भाजपा-ओवैसी पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों जांच कर रही हैं लेकिन केसीआर के खिलाफ कोई भी एजेंसी जांच नहीं कर रही। केसीआर ने जीएसटी और कृषि कानूनों सहित लोकसभा में भाजपा का समर्थन किया था। अगर आप बीजेपी और एआईएमआईएम को वोट देंगे तो मदद बीआरएस को मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत का जश्न होगा फीका, आईसीसी से बात करने के बाद जय शाह ने बताई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 नवंबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है और फैंस के बीच क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है, जो फैंस को थोड़ा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान