प्रियंका चोपड़ा नहीं थीं ‘कृष’ के लिए पहली पसंद, रितिक संग इस ऐक्ट्रेस को किया गया था कास्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 मई 2021। राकेश रोशन और रितक रोशन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों की अगर बात की जाए तो उसमें कृष फ्रैंचाइज को जरूर गिना जाएगा। ‘कोई मिल गया’ को मिलाकर इस सीरीज की कुल 3 फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों को ही काफी पसंद किया गया है। ‘कोई मिल गया’ में रितिक के साथ लीड रोल में प्रीति जिंटा थी। इसके बाद ‘कृष’ और ‘कृष 3’ में रितिक के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि प्रियंका इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

राकेश रोशन ने इस हिरोइन को किया था सिलेक्ट
जी हां, इस रोल के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा नहीं थीं। राकेश रोशन ने इस किरदार के लिए रितिक रोशन के ऑपोजिट अमृता राव कास्ट किया था। रितिक और अमृता ने फिल्म के लिए फोटोशूट भी करवा लिया था। हालांकि फोटोशूट के बाद राकेश को ऐसा लगा कि दोनों के बीच केमिस्ट्री कुछ जम नहीं रही है। इसके बाद अमृता राव को फिल्म से ड्रॉप कर दिया गया और यह किरदार प्रियंका चोपड़ा की झोली में आकर गिर गया।
अमृता को आज भी है ‘कृष’ न मिलने का अफसोस
साल 2006 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ दिए एक इंटरव्यू में अमृता राव ने इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने तब बताया था कि उनके और रितिक के बीच अच्छी केमिस्ट्री नहीं होने के कारण ‘कृष’ उनके हाथ से निकल गई थी। तब अमृता ने कहा था, ‘रितिक और मैंने फोटोशूट भी कर लिया था लेकिन हमारे बीच की केमिस्ट्री बिल्कुल गायब थी। मैं रितिक के साथ काफी छोटी नजर आ रही थी। मुझे इस बात का बहुत बुरा नहीं लेगा क्योंकि मुझे लगता है कि आपको जिंदगी में वही मिलता है जो आपकी किस्मत में लिखा होता है।’ अमृता ने इस इंटरव्यू में इस बात पर खुशी जताई थी कि राकेश रोशन को उनका काम पसंद आता है। तब अमृता ने इच्छा जताई थी कि जल्द ही वह राकेश रोशन के साथ काम करें मगर उनकी यह इच्छा आज तक पूरी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Next Post

सोनम कपूर की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर अनिल कपूर की वाइफ सुनीता ने शेयर की खास फोटो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 मई 2021। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इन दोनों के चहेते, फैमली फ्रेंड इन्हें शादी की तीसरी सालगिरह की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव