युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने शैक्षणिक संस्थाओं में चलाया जा रहा अभियान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 अगस्त 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान एवं नये मतदाताओं प्रेरित कर नाम जुड़वाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सिद्धार्थ महाविद्यालय में शिविर लगाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के नाम को मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया गया। वहीं बी. आर. साव विज्ञान कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, नेवसा, बेलतरा एवं सीता देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा में पटवारी, बीएलओ एवं संस्था प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं शत-प्रतिशत मतदान हेतु आसपास के युवाओं को प्रेरित करने के लिए कहा गया।

इसी प्रकार शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में भी 106 विद्यार्थियों द्वारा उत्साह के साथ मतदाता सूची में नाम शामिल कराने फॉर्म भरा गया। भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों एवं एनसीसी के केडेट्स द्वारा रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां बाधित करने ईडी की कार्यवाही

शेयर करेविनोद वर्मा, बूथ मैनेजमेंट, चुनावी प्रशिक्षण देखते है इसलिये वे टार्गेट किये गये मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पाटन विधानसभा के कार्यक्रमों को बाधित करने ओएसडी के यहां छापे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 अगस्त 2023। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस