आतिशी के अनशन पर भाजपा ने कसा तंज, ड्रामा कर रहीं AAP नेता दोपहर और रात में हो जाती हैं गायब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 जून 2024। देश की राजधानी दिल्ली में पानी का संकट सियासी रूप ले लिया है। आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली की जनता के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ नहीं खाएंगी। उन्होंने दावा किया कि शहर में 28 लाख लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस सियासत के बीच पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा हमलावर हो गई है।

सत्याग्रह टैंकर माफियाओं के खिलाफ करें 
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री आतिशी के अनिश्चितकाल के भूख हड़ताल पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस अनशन को ढोंग करार दिया और कहा ”आतिशी जी की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं।अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने वाली आतिशी जी दोपहर और रात में गायब हो जाती हैं।”भाजपा नेता ने यह भी कहा कि  “अगर आपको सत्याग्रह करना ही है तो टैंकर माफिया के खिलाफ कीजिए। अपने उन विधायकों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठिए जिन्होंने टैंकर माफिया से दलाली खाई है और दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर लूटे हैं।

6-7 घरों पर एक टैंकर दिया जाए
उधर रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित जल बोर्ड के ऑफिस पर बीजेपी आप के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। रमेश बिधूड़ी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें एक घर के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराने के बजाय 6-7 घरों को एक टैंकर वितरित करने की बात कही गई है, जिससे सभी घरों को समान रूप से जल आपूर्ति हो सके।गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

तेलंगाना में किसानों का हुआ कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- जो कहा, कर दिखाया...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 जून 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब