बदायूं में बड़ी घटना: मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, केबिन में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बदायूं 13 जनवरी 2026। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों सुरक्षाकर्मी थे। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें कुछ महीने पहले भीषण आग लगी थी। 

बैंक में बंधक है यह फैक्टरी 
जानकारी के मुताबिक गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। फैक्टरी कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह केबिन में सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर निवासी बसावनपुर मुजरिया थाना, भानु यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीपाल निवासी मुड़सैना थाना दातागंज और विवेक यादव को मृत अवस्था में पड़ा देखा।  तीनों के शव जमीन पर पड़े थे।

जोगेंद्र के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन और तमाम ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा कर दिया। जोगेंद्र यादव के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तीन शवों पर चोट के निशान नहीं हैं। केबिन में हीटर लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सपा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल... SIR में बेईमानी की कही बात, मिला ये जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 13 जनवरी 2026। यूपी में इन दिनों SIR को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है। एक दिन पहले वोट जुड़वाने की बात पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की रैली के दौरान भाजपा विधायक के बयान को लेकर सपा ने चुनाव आयोग […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान